{"_id":"5a8089754f1c1bd04b8b4f8a","slug":"notice-to-365-beneficiaries-of-prime-housing","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास के 365 लाभार्थियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास के 365 लाभार्थियों को नोटिस
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Sun, 11 Feb 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
अधूरे आवास।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमकुहीराज। प्रधानमंत्री आवास निर्माण मामले में हो रही देरी के बाद अब अफसरों ने जिम्मेदारों पर सख्ती शुरू की है। रविवार को तमकुही ब्लाक में इसकी समीक्षा के बाद ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सचिवों को कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। वहीं इस ब्लाक के 365 लाभार्थियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। बीडीओ की सख्ती से प्रधान व सचिवों के अलावा लाभार्थी भी सकते में आ गए हैं।
रविवार को तमकुही ब्लॉक सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हो रही थी। इसमें प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, मनरेगा आदि विकास कार्यों पर चर्चा की गई। बीडीओ डॉक्टर अरूण यादव ने कहा कि शासन प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण कार्य को जल्दी पूरा कराने के लिए सख्त है। लाभार्थियों को बजट भी समय से उपलब्ध करा दिया गया है। इसके बाद भी प्रभावी निरीक्षण नहीं होने की वजह से निर्माण कार्य की प्रगति अत्यंत धीमी है। उन्होंने ग्राम प्रधानों व सचिवों को प्रधानमंत्री आवास योजना में द्वितीय व तृतीय किस्त पा चुके लाभार्थियों से मिलकर अति शीघ्र आवास पूर्ण कराने को कहा। बीडीओ ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के 365 लाभार्थियों को नोटिस भी जारी की गई। बीडीओ निर्माण कार्य में शिथिलता बरतने वाले लाभार्थियों से धन की रिकवरी कराने की भी चेतावनी दी।
इस बैठक में ब्लाक प्रमुख वशिष्ठ राय, एडीओ पंचायत लालचंद प्रसाद, सचिव सुनील सिंह, पवन राय, नर्वदेश्वर प्रसाद, विनोद यादव, नियामतुल्लाह, टुनटुन राय, विजय सिंह, शम्भू यादव, मनोज राय, दुक्खी प्रसाद, दुधनाथ गुप्ता, छठठू कुशवाहा, घनश्याम गुप्ता, राजेश यादव, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।