{"_id":"67be12f702366e6c4b0bbf58","slug":"notice-to-13-centers-if-picture-is-not-clear-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-132855-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तस्वीर स्पष्ट नहीं होने पर 13 केंद्रों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तस्वीर स्पष्ट नहीं होने पर 13 केंद्रों को नोटिस
Wed, 26 Feb 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। बोर्ड परीक्षा की ऑनलाइन निगरानी में पहले दिन प्रथम पाली में तीन परीक्षा केंद्र व दूसरे पाली में दस परीक्षा केंद्रों के कुछ कमरों में तस्वीर स्पष्ट नहीं दिखाई दिए। इसको गंभीरता से लेते हुए डीआईओएस ने संबंधित केंद्राध्यक्ष को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। नोटिस जारी होने पर सभी केंद्रों व्यवस्थापकों में हड़कंप मचा हुआ है।
जिले के 152 परीक्षा केंद्रों पर 24 फरवरी से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा शुरू हुई है। बोर्ड परीक्षा के पहले दिन हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के हिंदी विषय का पेपर हुआ। बोर्ड बोर्ड की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से चार स्तर पर की जा रही है। पहला स्तर जनपद कंट्रोल रूम, गोरखपुर, प्रयागराज व लखनऊ से अधिकारी व जिम्मेदार जांच कर रहे हैं। ऐसे में परीक्षा केंद्रों का कैमरा स्पष्ट रूप से 24 घंटा चलना चाहिए। पहले दिन हाईस्कूल हिंदी प्रथम पाली में इंटर कॉलेज तुर्कपट्टी महुअवा, नवल्स एकेडमी सपहा रोड कसया, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सखवनिया और दूसरे पाली इंटर हिन्दी के पेपर में परीक्षा केंद्र संख्या 1011, 1024, 1043, 1056, 1108, 1117, 1180, 1147, 1250, 1037 आदि केंद्रों के कुछ कमरों में तस्वीर स्पष्ट नहीं हो रही थी। इसपर डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने केंद्र व्यवस्थापक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। नोटिस जारी होने के बाद इन केंद्रों व्यवस्थापकों में हड़कंप मचा हुआ है।
0000000
परीक्षा के दौरान नहीं होगा कोई काम
माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षा 2025 के संवेदनशीलता को देखते हुए समस्त परीक्षा केंद्र के केंद्र व्यवस्थापक को डीआईओएस ने निर्देश दिया है कि परीक्षा अवधि 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 के मध्य विद्यालय में गृह परीक्षा, कक्षा संचालन या अन्य कोई आयोजन नहीं किया जाएगा।