फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Notice issued to Principal and Secretary

Kushinagar News: कुसमहा गांव के प्रधान और सचिव को नोटिस जारी

Sat, 25 Mar 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 25 Mar 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to Principal and Secretary
ठोस एवं तरल अपशिष्ट पदार्थ के प्रबंधन कार्य के निर्माण में मिली थी अनियमितता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। रामकोला ब्लॉक क्षेत्र के कुसमहा गांव में स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत चल रहे ठोस एवं तरल अपशिष्ट पदार्थ के प्रबंधन कार्य के निर्माण में अनियमितता मिली है। इसे गंभीरता से लेते डीपीआरओ ने गांव के ग्राम प्रधान और सचिव को नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर जवाब तलब किया है।

सीडीओ के निर्देश पर अपर जिला पंचायत अधिकारी अभय कुमार यादव ने चार फरवरी को ओडीएफ प्लस गांव में चल रहे निर्माण कार्यों की जांच की थी। इसमें आरआरसी निर्माण में अनियमितता मिली थी। कूड़ा निस्तारण के लिए खरीदा गया ई-रिक्शा भी एक माह से खराब मिला। खाद खड्ढा निर्माण के लिए खर्च हुए एक लाख से अधिक धनराशि के बाद भी इसका निर्माण कार्य भी शुरू नहीं हुआ। इसे गंभीरता से लेते हुए डीपीआरओ ने कुसमहा गांव के ग्राम प्रधान और सचिव को नोटिस देकर 15 दिन के भीतर जवाब मांगा है। डीपीआरओ अभय कुमार यादव ने बताया कि सीडीओ के निर्देश पर कुसमहा गांव में स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत हुए निर्माण कार्यों की जांच कराई गई थी। इसमें कई अनियमितता मिली है। ग्राम प्रधान और सचिव को नोटिस जारी कर 15 दिवस के भीतर जवाब तलब किया गया है। यदि निर्धारित समय के भीतर उनके तरफ से जवाब नहीं मिला तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed