फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Notice issued against teacher who comes late to school

Kushinagar News: देर से विद्यालय आने वाले शिक्षक के खिलाफ नोटिस जारी

Sun, 30 Nov 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 30 Nov 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Notice issued against teacher who comes late to school
तमकुहीराज। निर्धारित समय से विद्यालय नहीं पहुंचने वाले श्यामपट्टी स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक के खिलाफ शिक्षा विभाग की ओर से नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया है।
विज्ञापन


तमकुहीराज ब्लॉक क्षेत्र के गांव श्यामपट्टी स्थित प्राथमिक विद्यालय पर तैनात शिक्षक समय से विद्यालय नहीं पहुंचते हैं। इससे संबंधित एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में श्यामपट्टी स्थित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे विद्यालय में तैनात शिक्षक की गैरमौजूदगी में परिसर में खेलते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में कहा जा रहा है कि संबंधित शिक्षक के खिलाफ पूर्व में भी शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी। इसके कारण विद्यालय में तैनात शिक्षक लापरवाही करते हैं और निर्धारित समय से विद्यालय नहीं आते हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। जांच के बाद मामले की सत्यता की पुष्टि हुई। इसके बाद लापरवाह शिक्षक के खिलाफ शिक्षा विभाग की ओर से नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया है। बीईओ तमकुहीराज सुधीर कुमार ने बताया प्राथमिक विद्यालय पर तैनात शिक्षक के खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed