फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Notice issued after the video went viral

Kushinagar News: वीडियो वायरल होने के बाद जारी किया नोटिस

Sun, 13 Apr 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 13 Apr 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Notice issued after the video went viral
तमकुहीराज। सोशल मीडिया पर शनिवार को एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। इसमें एक निजी स्कूल के वाहन से घर लौट रहे छात्र को वाहन पर बतौर सहायक तैनात एक व्यक्ति धक्का - मुक्की करते दिखाई दे रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता।
विज्ञापन

मामले की जानकारी के बाद हरकत में आए सेवरही बीईओ सेवरही ने संबंधित स्कूल संचलाक को नोटिस जारी कर जबाब तलब किया है। सेवरही कस्बा के पकड़ीहार में एक प्राइवेट विद्यालय संचालित होता है। शनिवार को वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि विद्यालय का एक कर्मचारी एक छात्र के साथ धक्का - मुक्की कर रहा है। वीडियो में छात्र बचाव की मुद्रा में दिखाई दे रहा है। इसी दौरान मौके पर मौजूद किसी ने इस घटनाक्रम का वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कुछ लोगों ने वीडियो को एक्स पर भी डाल दिया। तेजी से वायरल हो रहे वीडियो पर लोगों ने प्रतिक्रिया देने शुरु कर दी। इस मामले की जानकारी बाद हरकत में आए बीईओ सेवरही विद्यालय पहुंचकर जांच में जुट गए। इस संबंध में सेवरही बीईओ प्रभातचंद्र राय ने बताया मामले की जानकारी के बाद संबंधित स्कूल क़ो नोटिस जारी कर जबाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed