फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   nomination

जिला पंचायत सदस्य के 32 पर्चे बिके

Fri, 09 Apr 2021 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
nomination
कई ब्लॉकों में अभी शुरू नहीं हुई है पर्चों की बिक्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बृहस्पतिवार से कलेक्ट्रेट स्थित न्यायालय कक्षों और सभी ब्लॉकों पर नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हुई। पहले दिन जिला पंचायत सदस्य के 32 पर्चे बिके।
नामांकन पत्रों की बिक्री के लिए कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम न्यायालय में विशुनपुरा, खड्डा और नेबुआ नौरंगिया, एडीएम वित्त एवं राजस्व के न्यायालय में सुकरौली व रामकोला के नामांकन पत्र बिक्री के लिए टेबल लगाए गए हैं। इसी तरह एडीएम न्यायिक के कोर्ट में हाटा, कसया व फाजिलनगर, एएसडीएम न्यायालय में तमकुही, सेवरही तथा पडरौना के वार्डों की नामांकन पत्र बिक्री के लिए काउंटर बनाए गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एडीएम विंध्यवासिनी राय ने बताया कि बृहस्पतिवार को शाम तक जिला पंचायत सदस्य के 32 पर्चे बिके।
विज्ञापन

उधर, विशुनपुरा ब्लॉक में नामांकन पत्रों की बिक्री 12 अप्रैल से शुरू होगी। फाजिलनगर ब्लॉक में कोई पर्चा नहीं बिका। खड्डा ब्लॉक में 67 पर्चे बिके। कसया ब्लॉक में अभी पर्चों की बिक्री शुरू नहीं हुई है। रामकोला ब्लॉक में 35 पर्चे बिके। कप्तानगंज ब्लॉक में 244 पर्चे बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed