फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   'No Stock' boards at petrol pumps... people's distress mounts.

Kushinagar News: पेट्रोल पंपों पर नो स्टॉक के बोर्ड...लोगों की परेशानी बढ़ी

Fri, 17 Apr 2026 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 17 Apr 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
'No Stock' boards at petrol pumps... people's distress mounts.
संवरही पेट्रोल पंप पर तेल नहीं का बोर्ड दिखाता युवक।।स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : samvad
पडरौना। बिहार के सीमावर्ती इलाकों में पिछले 24 घंटे से ईंधन की किल्लत से यहां के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। हालात यह हैं कि क्षेत्र के अधिकतर पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म होने के कारण ताले लटक गए हैं। पंप पर नो स्टॉक के बोर्ड भी लटका दिए गए हैं ताकि उपभोक्ता उसे देखकर व पढ़कर लौट जाएं। डीलरों के मुताबिक, तेल की किल्लत की वजह कंपनियों की ओर से आपूर्ति में करीब 30 फीसदी की कटौती मानी जा रही है। ऐसे में पंप के संचालकों के सामने डीजल व पेट्रोल की किल्लत की समस्या खड़ी हो गई है। उनका कहना है कि आपूर्ति बिना बढ़ाए किल्लत को दूर नहीं किया जा सकता है। तेल की आपूर्ति कम होने से उपभोक्ता पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर बिना भरवाए ही निराश होकर लौट जा रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मेसर्स तीरथराम गुप्ता और नायरा पेट्रोल सहित अनेक पंपों पर तेल नहीं था। कई दोपहिया वाहन चालक चिलचिलाती धूप में अपनी बाइक को पैदल ठेलकर ले जाते दिखे। दोपहर बाद स्थिति तब और गंभीर हो गई जब पंप मालिकों ने तेल उपलब्ध नहीं है का नोटिस चस्पा कर दिया। उपभोक्ता दिन भर एक पंप से दूसरे पंप तक भटकते रहे।
विज्ञापन

पंप संचालकों का आरोप है कि तेल कंपनियां आपूर्ति में कटौती कर उन्हें परेशान कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संभावित वृद्धि को देखते हुए कंपनियां सुचारु रूप से तेल नहीं भेज रही हैं। एक पंप संचालक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उनके इंडेंट (आदेश) लगातार अस्वीकृत किए जा रहे हैं और कंपनी अधिकारियों की ओर से उपभोक्ताओं को कटौती कर तेल देने के निर्देश मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संकट ने न केवल दैनिक यात्रियों को परेशानी में डाला है, बल्कि लग्न-त्योहार के इस सीजन में कार्यक्रमों के लिए आवाजाही करने वाले लोग भी बुरी तरह फंस गए हैं। अनुज तिवारी, मायाशंकर तिवारी, राहुल ब्याहुत, अजय ब्याहुत, संदीप कुमार और दुर्गेश जायसवाल ने कहा कि सरकार की व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हुई नजर आ रही है और लोगों की सुनने वाला कोई नहीं है। इस संबंध में एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने कहा कि तेल की किल्लत नहीं है।जांच कराई जा रही है। जमाखोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तय की जाएगी।

0
पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन आज सौंपेगा ज्ञापन
पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन कुशीनगर के जिलाध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी ने बताया कि इंडियन ऑयल, बीपीसीएल व एचपीसीएल तीनों कंपनियों ने पहले से हो रही आपूर्ति में करीब 30 फीसदी की कटौती की है। इस कटौती से पेट्रोल पंप संचालकों सहित ग्राहकों की परेशानी बढ़ गई है। शुक्रवार को आपूर्ति पूर्ववत जारी रखने के लिए पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन कुशीनगर की तरफ से जिला मुख्यालय रविंद्रनगर धूस स्थित कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि कंपनियों की तरफ से इस कटौती से पंपों के संचालकों को काफी दिक्कत हो रही है।

संवरही पेट्रोल पंप पर तेल नहीं का बोर्ड दिखाता युवक।।स्रोत-सोशल मीडिया

संवरही पेट्रोल पंप पर तेल नहीं का बोर्ड दिखाता युवक।।स्रोत-सोशल मीडिया- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed