{"_id":"5723a11b4f1c1b6056a915ac","slug":"no-known-lawyer-returned-beating-adm","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं माने वकील, बैरंग लौटे एडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं माने वकील, बैरंग लौटे एडीएम
कुशीनगर
Updated Fri, 29 Apr 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
हड़ताल कर रहे अधिवक्ताओं को समझाने शुक्रवार को एडीएम पहुंचे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तानगंज। एसडीएम और तहसीलदार को हटाने के लिए चार दिनों से हड़ताल कर रहे अधिवक्ताओं को समझाने शुक्रवार को एडीएम पहुंचे। उन्होंने अधिवक्ताओं को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वकील अपनी मांग पर अड़े रहे। इस वजह से एडीएम को वापस लौटना पड़ा।
कप्तानगंज तहसील के वकील शुक्रवार को चौथे दिन भी न्यायिक कार्य ठप कर हड़ताल में शामिल हुए। तहसील गेट पर एकत्र हुए अधिवक्ताओं को मनाने के लिए शुक्रवार को एडीएम रामकेवल तिवारी पहुंचे।
तकरीबन एक घंटे तक अधिवक्ताओं और एडीएम के बीच वार्ता हुई। अधिवक्ताओं का आरोप था कि एसडीएम और तहसीलदार फाइलों पर आदेश करने के एवज में सुविधा शुल्क की मांग करते हैं। उनकी मांग पूरी न करने पर आदेश सुनवाई नहीं होती। ऐेसी दशा में लंबित फाइलों की तादाद बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
जब तक उन दोनों अधिकारियों को कप्तानंगज तहसील से नहीं हटाया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। एडीएम ने अधिवक्ताओं से हड़ताल वापस लेने का काफी प्रयास किया, लेकिन उनकी एक न सुनी जाने के कारण एडीएम को वापस लौटना पड़ा।
हड़ताल की अगुवाई अधिवक्ता संघ के तहसील अध्यक्ष मिर्जा एक्तेदार हुसैन और महामंत्री हीरा पांडेय कर रहे थे। इस हड़ताल में तेजबहादुर मिश्र, जयप्रकाश पांडेय, रामप्रताप सिंह, विनोद मिश्र, संजय पांडेय, परमहंस कुमार, राजनंदन लाल श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र, दीनानाथ शर्मा, ज्ञानप्रकाश पांडेय, जयप्रकाश अग्रहरि, दिलीप सिंह, अरुण सिंह, धर्मेंद्रपति शामिल थे।