{"_id":"665f8f69104837e8f20aaf56","slug":"no-entry-on-station-road-passengers-worried-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-117792-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: स्टेशन रोड पर नो एंट्री, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: स्टेशन रोड पर नो एंट्री, यात्री परेशान
Wed, 05 Jun 2024 03:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 05 Jun 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। मंगलवार को मतगणना को लेकर स्टेशन रोड को सुबह छह से रात आठ बजे तक नो एंट्री जोन घोषित किया गया था। इससे कई यात्री रेलवे ट्रैक के रास्ते स्टेशन पहुंचे, जिससे उन्हें परेशानी उठानी पड़ी।
स्टेशन रोड स्थित उदित नारायण इंटर कॉलेज में मंगलवार की सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। मतगणना के दौरान कोई गड़बड़ी न हो, इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने मतगणना स्थल की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक नो एंट्री जाेन घोषित कर दिया था। चूंकि मतगणना स्थल की ओर जाने वाला मार्ग पर ही रेलवे स्टेशन है। इसलिए स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को स्टेशन जाने में परेशानी उठानी पड़ी। क्योंकि स्टेशन रोड जाने वाले मार्ग पर जलकल मोड़ के पास तैनात पुलिस के लोग पैदल जाने वाले राहगीरों को भी रोक दे रहे थे। इसके चलते ट्रेन पकड़ने के लिए लोगों को दो से तीन किलोमीटर दूरी तय कर दूसरे रास्ते से जाना पड़ रहा था। कई लोग स्टेशन जल्दी पहुंचने के लिए मुख्य रेलवे ढाला के पास से ही रेलवे ट्रैक पकड़ कर स्टेशन की तरफ जाते दिखे। इससे सबसे अधिक परेशानी महिलाओं और बच्चों को उठानी पड़ी।