{"_id":"686d6575eb5a5146ca0801e5","slug":"nmc-gave-approval-for-new-admission-in-medical-college-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-141133-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एनएमसी ने मेडिकल काॅलेज में नए दाखिले के लिए दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एनएमसी ने मेडिकल काॅलेज में नए दाखिले के लिए दी मंजूरी
Wed, 09 Jul 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। मेडिकल कॉलेज इस साल भी राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के मानक पर खरा उतारा है। जांच में एमबीबीएस के 100 सीट पर दाखिले के लिए एनएमसी ने मंजूरी दे दी है। पहले वर्ष में 100 छात्र एमबीबीएस की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन छात्रों का फाइनल परीक्षा अगस्त माह में होगी। इसके बाद यह छात्र दूसरे वर्ष में प्रवेश करेंगे। प्रथम वर्ष में नामांकन के लिए 100 नई सीट पर फिर दाखिला होगा।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके शाही ने बताया कि इसके लिए एनएमसी को पत्र भेजा गया था। आयोग की टीम ने मेडिकल काॅलेज पहुंचकर मानकों की जांच की। मंगलवार को आयोग से स्वीकृति मिल गई है। अब अगले सत्र के लिए तैयारी की जा रही है।
उन्होंने बताया कि हर साल नए सत्र में नामांकन के लिए एनएमसी से परमिशन लेनी पड़ रही है। यह प्रक्रिया चार साल तक करनी पड़ेगी। जब काॅलेज के प्रथम वर्ष के छात्र एमबीबीएस की सभी समेस्टर की परीक्षा पूर्ण कर डॉक्टर की उपाधी ले लेंगे तो इसकेे लिए परमिशन की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने बताया कि पहले से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्रों को द्वितीय वर्ष में क्लीनिकल क्लासेज और ओपीडी में किए जाने वाले उपचार के बारे में जानकारी दी जाएगी।