फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Nine people, including two women, have been arrested for involvement in immoral activities.

Kushinagar News: अनैतिक कार्य में शामिल दो महिलाओं समेत नाै गिरफ्तार

Sun, 18 Jan 2026 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Nine people, including two women, have been arrested for involvement in immoral activities.
कसया। स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को अनैतिक कार्य में शामिल सात पुरुषों और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इसमें चार व्यक्ति देवरिया के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से एक बोलेरो, बाइक, नकदी व आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।
विज्ञापन

सीओ कसया कुंदन कुमार सिंह के साथ पुलिस टीम एनएच-28 के किनारे स्थित एक ढाबे के बगल में बने घर में पहुंची। यहां से अनैतिक कार्य में शामिल सात पुरुष व दो महिला समेत कुल नौ लोगों को पकड़ा। पुलिस ने इनके पास से एक बोलेरो, एक बाइक, नौ एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 580 रुपये नकद, आपत्तिजनक सामग्री, दो क्यूआर स्कैनर मशीन, एक पासबुक, एक चेकबुक, हिसाब-किताब संबंधी दो डायरी बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक सिंह निवासी गोपालगढ़, थाना कसया, पुनीत चतुर्वेदी व संतोष कुमार बंजरिया, थाना तरकुलवा जनपद देवरिया, राजू यादव निवासी धुनवलिया थाना चौराखास, मिन्हाज निवासी सीतापट्टी थाना तरकुलवा, कृष्ण कुमार निवासी सबया थाना कसया और सुमित कुमार यादव निवासी सोनबरसा थाना महुआडीह देवरिया शामिल हैं। इसके अलावा दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान थानाध्यक्ष अभिनव मिश्रा, महिला उपनिरीक्षक प्रियंका तिवारी, उपनिरीक्षक बरूनेण उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed