फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Nine days running up protest

नौ दिन से चल रहा धरना समाप्त

Tue, 12 Apr 2016 11:38 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Tue, 12 Apr 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
 Nine days running up protest
निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया। - फोटो : अमर उजाला
सेवरही/तमकुहीरोड। नगर पंचायत में व्याप्त अनियमितता की जांच की मांग को लेकर नौ दिन से चल रहा धरना मंगलवार को समाप्त हो गया। मौके पर पहुंचे एडीएम ने धरने पर बैठे लोगों को 15 दिन के अंदर निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया।
विज्ञापन


लोगों ने चेतावनी दी कि एक पखवारे में जांच कर कार्रवाई नहीं की गई तो दोबारा आंदोलन शुरू करेंगे। सेवरही नगर पंचायत में सड़क निर्माण, इंटरलॉकिंग, सोलर लाइट, बिजली के खंभे लगाने, शिवाघाट पर कराये जा रहे निर्माण आदि कार्यों में  अनियमितता बरतने के आरोपों की जांच की मांग को लेकर श्रीराम जानकी मंदिर पर चार अप्रैल से पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल की अगुवाई में धरना शुरू किया था।
विज्ञापन


मंगलवार को एडीएम रामकेवल दूसरी बार पूर्व विधायक डॉ. पीके राय के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत की। उन्होंने आंदोलनकारियों को आरोपों की 15 दिन के अंदर जांच कराकर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट शासन को संस्तुत करने का आश्वासन दिया। एडीएम के आश्वासन पर लोगों ने एडीएम को मांगों से संबंधित ज्ञापन देकर धरना समाप्त करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने में अवधेश राय, पहवारी मिश्र, बच्चा राय, श्रीकिशुन पटेल, राजेश यादव, अमरनाथ गुप्ता, रकीब आलम, हसमुल्लाह और अभय सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed