{"_id":"65c400e546d0b967580b6e14","slug":"nine-day-vishnu-mahayagya-begins-with-kalash-yatra-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-112158-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ शुरू
Thu, 08 Feb 2024 03:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 08 Feb 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
मथौली। क्षेत्र के गांव हरपुर बरवां के हनुमान मंदिर परिसर में बुधवार को नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ शुरू हुआ। आयोजकों की तरफ से क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई।
बुधवार की सुबह आयोजन समिति से जुड़े लोग मंदिर परिसर में एकत्र हुए। यहां जयश्रीराम के जयघोष से क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा अजीजनगर, सतभरिया, नान्हू मुंडेरा से होते हुए छोटी गंडक नदी के अथरहा घाट पहुंची। यज्ञाचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरवाया। इसके बाद कलश यात्रा अथरहा, सेमरी परसौनी, फर्दमुंडेरा गांव होते यज्ञ मंडप पहुंची। आचार्य पंडित प्रदीप शुक्ला ने विधि-विधान से कलश की पूजन कर यज्ञ मंडप में स्थापित कराया। इसके बाद नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ शुरू हुआ। आयोजकों ने बताया कि यज्ञ के दौरान कथा वाचक आनंद भारद्वाज कथा सुनाएंगे और रात में रामलीला का मंचन होगा। इस दौरान जितेंद्र सिंह, विरेंद्र सिंह, अयोध्या सिंह, अनिल कुमार दुबे, विरेंद्र साहनी आदि मौजूद रहे।