{"_id":"66bd2d68f67baec4690b9944","slug":"nine-cremation-grounds-were-not-constructed-clarification-sought-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-121629-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नौ अंत्येष्टि स्थलों का नहीं हुआ निर्माण, मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नौ अंत्येष्टि स्थलों का नहीं हुआ निर्माण, मांगा स्पष्टीकरण
Thu, 15 Aug 2024 03:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 15 Aug 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिले में स्वीकृत 19 अंत्येष्टि स्थलों में से नौ अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है। इसको गंभीरता से लेते निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए डीपीआरओ ने ग्राम सचिवों पर सख्ती दिखाई है। उन्होंने संबंधित सभी सचिवों से स्पष्टीकरण मांगा है और शीघ्र निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
वर्ष 2023-24 वित्तीय वर्ष में कुल 19 अंत्येष्टि स्थल निर्माण कराने की स्वीकृति मिली थी। अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण के लिए 12.36 लाख रुपये की धनराशि ग्राम पंचायताें को भेजी गई थी। इस धनराशि से दो अंत्येष्टि स्थल, शौचालय, कार्यालया, लकड़ी रखने के लिए स्टोर, स्नान घर और शांति स्थल का निर्माण होना है। लेकिन 19 अंत्येष्टि स्थल निर्माण में से अब तक नौ अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि नौ अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है।
इसमें से गुरवलिया, करनपट्टी, छपरा अहिरौली व नरहवा गांव में बन रहे अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कार्य अभी तक छत स्तर तक पहुंचा है, जबकि मैनपुर, कोपजंगल, खोट्ठा, लक्ष्मीपुर उर्फ कुर्मी पट्टी और बसडीला गांव में बन रहे अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कार्य प्लॉस्टर स्तर तक पहुंचा है। डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि जिले में 19 अंत्येष्टि स्थल निर्माण करने की स्वीकृति मिली थी। इसमें से दस अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थलों में से चार का निर्माण कार्य छत स्तर तक और शेष का निर्माण कार्य प्लॉस्टर तक निर्माण कार्य पहुंचा है। इन संबंधित गांव के ग्राम पंचायत सचिव पर सख्ती दिखाते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगते हुए अधूरा पड़े निर्माण कार्य को शीघ्र सही कराने का निर्देश दिया गया है।