फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Nilgai jumps on bike riders, old man dies

Kushinagar News: बाइक सवारों पर कूदी नीलगाय, बुजुर्ग की मौत

Wed, 15 Mar 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 15 Mar 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Nilgai jumps on bike riders, old man dies
गंगुआ बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के समउर-पटहेरिया मार्ग पर बलुआ तकिया गांव के पास मंगलवार को बाइक सवारों पर नीलगाय कूद गई। इस हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के बैसिया निवासी हरिकेश (59) मंगलवार को गांव के विकास के साथ बाइक पर बैठकर कुबेरस्थान गए थे। वहां से दोनों दोपहर एक बजे घर लौट रहे थे। बाइक लेकर विकास समउर-पटहेरिया मार्ग के बलुआ तकिया गांव के पास बंद पड़े मिक्सर प्लांट के पास पहुंचे। तभी खेतों की तरफ से नीलगाय आई। सड़क पार करने के चक्कर में वह कूदकर बाइक से जा भिड़ी।
विज्ञापन

इससे बाइक सवार हरिकेश और विकास गिर गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। दोनों को नजदीक के निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने दोनों को सीएचसी फाजिलनगर भेज दिया। सीएचसी पर ले जाते समय रास्ते में हरिकेश की मौत हो गई। विकास को उपचार के लिए भर्ती कराया गया। इस संबंध में एसएचओ गिरिजेश तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed