फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Nilgai found injured in sugarcane field

Kushinagar News: गन्ने के खेत में घायल मिली नीलगाय

Wed, 19 Feb 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 19 Feb 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Nilgai found injured in sugarcane field
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के चिरगोड़ा में मंगलवार की सुबह गन्ने की खेत में घायल अवस्था में एक नीलगाय मिली। किसी ने धारदार हथियार से हमला कर घायल किया है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घायल नीलगाय को इलाज के लिए साथ ले गई। बीते शुक्रवार को भी पतीलार गांव में प्रतिबंधित पशुओं का अवशेष मिला था।
विज्ञापन


चिरगोड़ा गांव के निवासी दुर्गा चौबे के गन्ने के खेत में सुबह करीब 11 बजे कुछ लोग घायल अवस्था में नीलगाय देखकर शोर मचाया। उसके शरीर पर दो जगहों पर गहरे जख्म थे। लोगों का कहना था कि नीलगाय को धारदार हथियार से वार कर घायल किया गया है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद नीलगाय को इलाज के लिए पडरौना ले गई। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पशु तस्कर सक्रिय हो गए है। वन दरोगा रामध्यान पांडेय ने बताया कि घायल नीलगाय का इलाज कराया जा रहा है। मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed