फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Nichlaul's teenage girl found at Laxmiganj intersection

Kushinagar News: लक्ष्मीगंज चौराहे पर मिली निचलौल की किशोरी

Sun, 10 Mar 2024 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 10 Mar 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Nichlaul's teenage girl found at Laxmiganj intersection
रामकोला। थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज चौराहे पर शनिवार की सुबह किशोरी घूमती दिखाई दी। पुलिस कर्मियों ने उसके बारे में जानकारी मांगी। किशोरी ने अपना पता महराजगंज जिले का निचलौल बाजार बताया। पुलिस ने सूचना देकर किशोरी के परिजनों को थाने बुलाकर उनके सुपुर्द किया।
विज्ञापन

महाराजगंज जिले के निचलौल कस्बे की किशोरी शुक्रवार को सहेलियों के साथ मंदिर देखने आई थी। वह भटक कर लक्ष्मीगंज चौराहा पहुंच गई। देर रात किशोरी को भटकता देखकर लोगों ने इसकी सूचना रामकोला पुलिस दी। रामकोला थाने से मौके पर पहुंची महिला कांस्टेबल किशोरी को अपने साथ थाने लेकर आई और वन स्टाप सेंटर पडरौना पहुंचाया। शनिवार की सुबह किशोरी के परिजनों को सूचना देकर थाने बुलाया गया। सूचना पर रामकोला थाने पहुंचे किशोरी के भाई और मां से महिला कांस्टेबल ने उसकी पहचान कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द किया। सीओ उमेश चंद्र भट्ट ने बताया कि जांच के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed