{"_id":"685eeaf66c30fe0de6070bf7","slug":"newborns-body-taken-out-from-the-grave-viscera-preserved-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-140392-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कब्र से निकाला गया नवजात का शव, विसरा सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कब्र से निकाला गया नवजात का शव, विसरा सुरक्षित
Sat, 28 Jun 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। डीएम के आदेश के बाद 15 दिन बाद नवजात का शव कब्र से शुक्रवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेजा।
कस्बे के एक अवैध अस्पताल में झोलाछाप की लापरवाही से ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा की मौत हो गई थी। इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है। इसी क्रम में नवजात का शव कब्र से पुलिस ने डीएम से अनुमति लेने के बाद निकलवाई। नवजात का विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। खड्डा कस्बे के महाराणा प्रताप चौक के पास अवैध तरीके के संचालित विब्रांत अस्पताल में 13 जून की रात को हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामपुर जंगल गांव निवासी आसमां खातून (25) वर्ष को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन एक दलाल के माध्यम से भर्ती कराए। खुद को एमबीबीएस (एमएस) सर्जन का अस्पताल के बाहर बोर्ड लगाने वाला झोलाछाप सैयद ने गलत तरीके से आपरेशन कर दिया।
इससे नवजात की ऑपरेशन के तुरंत बाद मौत हो गई। परिजन इसको दफना दिए, जबकि दूसरे दिन आसमां की मौत हो गई। आसमां की मौत के बाद झोलाछाप बचने के लिए अपनी कार में जिंदा बताते हुए शव रखा और गोरखपुर इलाज कराने की बात कह लेकर निकला। करीब चार घंटे तक इधर-उधर घुमाने के बाद रास्ते में शव को उतार भागने का प्रयास किया
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर झोलाछाप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विवेचना के क्रम में पुलिस ने नवजात का शव कब्र से निकालने के लिए डीएम को पत्र लिखकर अनुमति मांगा। डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को रंजीता गांव के पास से मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने शव का कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ उमेश चंद भट्ट ने बताया कि नवजात का शव डीएम के आदेश मिलने के बाद कब्र से निकाला गया।