फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Newborn dies in private hospital, attendants create ruckus

Kushinagar News: निजी अस्पताल में नवजात की मौत, तीमारदारों का हंगामा

Sun, 04 Feb 2024 04:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 04 Feb 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Newborn dies in private hospital, attendants create ruckus
तमकुहीरोड। सेवरही आजाद नगर के एक निजी अस्पताल में शनिवार को नवजात की मौत हो गई। नाराज तीमारदारों ने अस्पताल में हंगामा किया। इससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाराज लोगों को शांत कराया। घर वाले नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं प्रसूता का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

सेवरही के पकड़ीयार पूरबपट्टी निवासी संतोष पटेल की पत्नी सविता पटेल को शुक्रवार को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। घर वाले नगर के आजाद नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए। ऑपरेशन के बाद महिला ने बेटे को जन्म दिया। जन्म के बाद नवजात की तबीयत बिगड़ने लगी। शनिवार को सुबह नवजात की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर तीमारदार अस्पताल में डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। घर वालों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। सेवरही इंस्पेक्टर दिग्विजय नारायण राय ने बताया कि पुलिस अस्पताल गई थी। परिजन डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed