फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   New year function

नववर्ष पर लगा मेला, उमड़ी भीड़

Sun, 01 Jan 2017 08:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Updated Sun, 01 Jan 2017 08:13 PM IST
विज्ञापन
New year function
नए साल पर लगा मेला।
नववर्ष के जश्न में रविवार को सभी सराबोर नजर आए। शनिवार की मध्य रात्रि से ही आतिशबाजी और गीत-संगीत का जो कार्यक्रम शुरू हुआ, वह रविवार को भी जारी रहा। सुबह कुशीनगर के बौद्ध मंदिर, रामाभार स्तूप, मुख्य मंदिर सहित अन्य दर्शनीय स्थलों पर भ्रमण के अलावा लोगों ने मदनपुर देवी मंदिर में पूजा-अर्चना से नववर्ष की शुरुआत की। रामकोला का विश्वदर्शन मंदिर भी पिकनिक स्पॉट नजर आया। वहां काफी संख्या में लोगों ने मेले का लुत्फ उठाया। इसी तरह पनियहवा में भी पिकनिक मनाने वालों की कमी नहीं थी।
विज्ञापन


कसया प्रतिनिधि के अनुसार हर वर्ष की तरह इस बार भी कुशीनगर में जिले के अलावा बिहार के लोग भी काफ ी संख्या में पहुंचे। आगंतुकों के लिए महात्मा बुद्ध की लेटी हुई प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बना रहा। इसके अलावा मंदिर मार्ग पर स्थित माथा कुंवर मंदिर सहित रामाभार स्तूप के परिसर में भी भीड़ लगी रही। सुबह से ही युवक-युवतियां एवं नवदंपतियों का आना शुरू हो गया था।
विज्ञापन


दोपहर बाद धूप निकलने पर मेले में भीड़ बढ़ती गई। इसके चलते आंशिक रूप से खुले मुख्य मंदिर के प्रवेश द्वार को पूरी तरह खोल दिया गया। हालांकि पहले पुलिस की ओर से भीड़ को कतारबद्ध तरीके से प्रवेश कराने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन अचानक बढ़ी भीड़ के चलते उनकी एक नहीं चल पाई। मेले में मुख्य गेट से लेकर माथा कुंवर मंदिर तक खान-पान की व्यवस्था प्रतिबंधित कर दी गई थी। माथा कुंवर मंदिर से लेकर आगे तरह-तरह के फ ास्ट फू ड, बेकरी, आइसक्रीम के अलावा खिलौनों की दुकानें लगाई गई थीं। पूरे मेला क्षेत्र में जगह-जगह पुलिस तैनात रही। मेले में संदिग्ध दिखाई देने वाले युवकों से पूछताछ भी की जा रही थी। धर्मशाला में कंट्रोल रूम बनाकर खोया-पाया केंद्र से लगातार मेले में हर गतिविधियों की सूचना दी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार विश्व दर्शन मंदिर में भी नववर्ष की खुशी मनाने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। युवक-युवतियों ने सेल्फी लेकर इन यादों को कैमरे में कैद किया।यहां बिहार के गोपालगंज, बेतिया तथा देवरिया, गोरखपुर, महाराजगंज सहित दूर-दूर से लोग आए थे। लोगों ने मंदिर पहुंचकर सभी धर्मों के महापुरुषों की मूर्तियों के दर्शन किए। मंदिर की सुरक्षा के लिए रामकोला एसओ गजेंद्र राय पुलिस बल के साथ लगे रहे। मंदिर के पुजारी रंगनाथ ने बताया कि आने वाले सभी भक्तों को दर्शन में कोई असुविधा न हो, इसके लिए लाइन लगाकर दर्शन कराया जा रहा है तथा दूसरे गेट से बाहर निकाला जा रहा है।


नववर्ष पर मेले की झलकियां
प्रशासन की ओर से मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरे इंतजाम किए गए थे। इसके तहत मुख्य प्रवेश द्वार पर ही शराबियों की जांच के लिए पुलिस तैनात रही। डॉग स्क्वॉड की टीम भी मेला परिक्षेत्र का भ्रमण कर संदिग्ध वस्तुओं की जांच करते हुए देखी गई। धर्मशाला में प्रशासनिक अफ सरों की ओर से केंद्र बनाया गया था। वहां एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल के साथ सीओ राघवेंद्र चतुर्वेदी, तहसीलदार सुक्रमा प्रसाद विश्वकर्मा, नायब तहसीलदार राधेश्याम उपाध्याय मेले की व्यवस्था की मानीटरिंग कर रहे थे।  लक्ष्मीगंज, तमकुहीरोड सहित जनपद के सभी हिस्सों में नववर्ष का लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और जमकर लुफ्त उठाया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed