फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   New passenger train will run from January 18, stoppage will be done at all stations

Kushinagar News: 18 जनवरी से चलेगी नई सवारी गाड़ी, सभी स्टेशनों पर होगा ठहराव

Wed, 11 Jan 2023 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
New passenger train will run from January 18, stoppage will be done at all stations
18 जनवरी से चलेगी नई सवारी गाड़ी, सभी स्टेशनों पर होगा ठहराव
विज्ञापन

- कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर सवारी गाड़ी के संचालन की मिली अनुमति, रेलवे ने जारी की समय सारिणी
पडरौना/तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर 18 जनवरी से 05189/05190 कप्तानगंज थावे सवारी गाड़ी का संचालन शुरू होगा। इसका ठहराव सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर होगा। पूर्वोत्तर रेलवे की तरफ से इस ट्रेन के संचालन की मंजूरी देते हुए समय सारिणी भी घोषित कर दी गई है। ट्रेन का संचालन होने से बिहार और यूपी के लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।
कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर सुबह-सवेरे पडरौना तक आवागमन करने के लिए कोई ट्रेन नहीं थी। इससे पडरौना जिला मुख्यालय तक आने के लिए तमकुहीरोड और कप्तानगंज क्षेत्र के लोगों को काफी असुविधा होती थी। लोग सुबह कार्यालय खुलने के समय पर पडरौना पहुंचने के लिए एक ट्रेन चलाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

इसे गंभीरता से लेते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने 18 जनवरी से थावे-कप्तानगंज रेल मार्ग पर 05189/05190 पैसेंजर ट्रेन चलाने की मंजूरी दे दी है। इस ट्रेन के लिए घोषित समय सारिणी के अनुसार 05189 ट्रेन थावे से रोजाना सुबह 5.30 बजे से चल कर 5.36 बजे नरकटियागंज हाल्ट, 5.41 बजे सासामुसा, 5.49 बजे सिपाया, 5.56 बजे जलालपुर, 6.08 बजे तीनफेड़िया, 6.13 बजे तरयासुजान, 6.23 बजे तमकुहीरोड पहुंचेगी। इसके बाद 6.32 गौरी श्रीराम, 6.38 बजे दुदही, 6.46 बजे चाफ हाल्ट, 6.52 बजे कठकुइयां, 7.01 बजे पडरौना, 7.13 बजे बड़हरागंज, 7.23 बजे रामकोला, 7.51 बजे लक्ष्मीगंज, 7.39 बजे मठिया बरघाट और सुबह 8.00 बजे कप्तानगंज पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन नंबर 05190 बनकर कप्तानगंज से सुबह में 8.30 बजे से चल कर 8.43 बजे मठिया बरघाट, 8.48 बजे लक्ष्मीगंज, 8.56 बजे रामकोला, 9.06 बजे बड़हरागंज, 9.18 बजे पडरौना, 9.27 कठकुइंया, 9.36 चाफ हाल्ट, 9.41 बजे दुदही, 9.50 बजे गौरी श्रीराम, 9.56 बजे तमकुहीरोड, 10.11 बजे तरयासुजान, 10.19 बजे तीनफेड़ीया के बाद बिहार की तरफ रवाना हो जाएगी। इस नई ट्रेन की मंजूरी मिलने पर अशोक कुमार वर्मा, प्रभु प्रजापति, राहुल सोनी, ध्रुव निषाद, विनोद गुप्ता, बैजनाथ मद्धेशिया, आदित्य वर्मा आदि लोगों ने खुशी जताते हुए कहा कि इस ट्रेन के चलने से सुबह में बिहार से यूपी की यात्रा आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर सुबह कार्यालय के समय पर ट्रेन संचालन के लिए लोग काफी समय से मांग कर रहे थे। इसे गंभीरता से लेते हुए रेलवे ने इस ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 18 जनवरी से नियमित समय सारिणी के अनुसार चलेगी।
अशोक कुुमार, जनसंपर्क अधिकारी, एनईआर, वाराणसी मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed