{"_id":"646129c596e65d5894009264","slug":"new-married-woman-suicide-kushinagar-news-c-7-1-166696-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पंखे से लटककर नवविवाहिता ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पंखे से लटककर नवविवाहिता ने की खुदकुशी
Mon, 15 May 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 15 May 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
फंदे से लटकी मृतक सत्यप्रभा सिंह की फाइल फोटो संवाद
पटहेरवा थाना क्षेत्र के पड़री विशुनदयाल गांव की घटना
पति से फोन पर हुई थी बात, बाद में बंद कर लिया मोबाइल
संवाद न्यूज एजेंसी
उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के पड़री विशुनदयाल गांव में शनिवार की देर रात एक विवाहिता ने अपने कमरे में पंखे से लटककर जान दे दी। मरने से पहले उसकी पति से फोन पर बात हुई थी, जिसके बाद उसने मोबाइल बंद कर लिया था। उसका पति जीविकोपार्जन के लिए मुंबई में काम करता है। उस रात बूढ़े सास-ससुर ही घर पर थे।
बताया जा रहा है कि इस गांव के निवासी विपिन सिंह पुत्र मुख्तार सिंह की पत्नी सत्यप्रभा सिंह (24) का शव पुलिस ने शनिवार की देर रात उसके बेडरूम से बरामद किया। उसका शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था।
घटना के समय घर में विवाहिता के 70 वर्षीय ससुर और सास घर पर थे। सत्यप्रभा की शादी अभी बीते फरवरी में हुई थी। पति विपिन सिंह शादी के कुछ दिन बाद ही मुंबई कमाने चले गए। वहां सत्यप्रभा के भाई के साथ ही काम करते हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि रात में विवाहिता ने वीडियो कॉल करके अपने पति से बातचीत की थी। किसी बात पर अनबन हो जाने के बाद आत्महत्या करने की चेतावनी दी थी, लेकिन पति ने उसे समझाते हुए जल्द ही घर आने का आश्वासन दिया।
इसके बाद पत्नी का मोबाइल बंद होने पर वह आशंकित हो गए। विपिन ने इसकी सूचना गांव के ही किसी व्यक्ति को दी। उसने पुलिस को बताई। पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची और विवाहिता का शव उसके बेडरूम से पंखे से लटकता हुआ पाया। बेड पर उसका मोबाइल बंद मिला। पटहेरवा थाना क्षेत्र के अमरवा खुर्द गांव के निवासी मृतका के पिता हरिकेश सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की।
इस संबंध में पटहेरवा के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि नवविवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।