फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   New head was brought in front of Buddha statue and chewar was offered

Kushinagar News: बुद्ध प्रतिमा के समक्ष नवाया शीश, चढ़ाया चीवर

Fri, 20 Dec 2024 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 20 Dec 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
New head was brought in front of Buddha statue and chewar was offered
पकवा इनार। पंजाब प्रांत के अपर पुलिस महानिदेशक सुधांशु शेखर श्रीवास्तव परिवार के साथ दो दिवसीय निजी दौरे पर बृहस्पतिवार को कुशीनगर पहुंचे। उन्होंने मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में स्वर्ण आभायुक्त भव्य लेटी बुद्ध प्रतिमा के समक्ष शीश नवाकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया। 1994 बैच के आईपीएस व पंजाब के अपर पुलिस महानिदेशक सुधांशु शेखर श्रीवास्तव कुशीनगर पुरातत्व विभाग के व्याख्या केंद्र के रास्ते मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने 6.1 मीटर लंबी छठवीं शताब्दी की बुद्ध की शयन मुद्रा में प्रतिमा के समक्ष शीश नवाया। वह प्रतिमा, भव्य स्तूप और उत्खनित पुरातत्व के अवशेषों की ऐतिहासिकता, प्राचीनता और विशिष्टता से रूबरू हुए। यहां से उनका काफिला महात्मा बुद्ध के अंतिम संस्कार स्थल रामाभार स्तूप पहुंचे। यहां उन्होंने प्रवेश के दौरान स्तूप की भव्यता को देखकर प्रसन्नता दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed