फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Nepali man beaten up on suspicion of child lifter in kushinagar

Kushinagar News: बच्चा चोर के संदेह में नेपाली व्यक्ति को पीटा, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 09 Sep 2022 10:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 09 Sep 2022 10:04 AM IST
सार

रामकोला थाना क्षेत्र के पकड़ीबागर गांव में एक नेपाली व्यक्ति को लोगों ने बच्चा चोर होने का शक होने पर पकड़कर पीट दिया। वह बच्चों के पास एक गांव का पता पूछने पहुंच गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Nepali man beaten up on suspicion of child lifter in kushinagar
बच्चा चोर समझकर लोगों ने एक व्यक्ति को पुलिस को सौंपा। - फोटो : KUSHINAGAR

विस्तार

रामकोला थाना क्षेत्र के पकड़ीबागर गांव में एक नेपाली व्यक्ति को लोगों ने बच्चा चोर होने का शक होने पर पकड़कर पीट दिया। वह बच्चों के पास एक गांव का पता पूछने पहुंच गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम पकड़ीबागर गांव में कुछ बच्चे खेल रहे। इसी बीच एक व्यक्ति पहुंचा। वह बच्चों से कुस्मही गांव का पता पूछने लगा। बच्चों के पास अंजान व्यक्ति को देखकर कुछ लोग पहुंच गए। बातचीत के दौरान अंजान व्यक्ति ने आनाकानी शुरू कर दी। इससे लोगों को शक हुआ कि वह बच्चा चोर है। इस संदेह में उसे पकड़कर लोग पीटने लगे। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


रामकोला के एसएचओ नीरज राय ने बताया कि नेपाल देश निवासी एक व्यक्ति अपने रिश्तेदार के घर जाने के लिए कुस्मही गांव का पता पूछ रहा था। इसी वजह से कुछ लोगों ने उसे बच्चा चोर समझ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed