फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Neither knew nor recognized... the doctor's name was put in the hospital registration

Kushinagar News: जान न पहचान... अस्पताल के रजिस्ट्रेशन में डाल दिया डाॅक्टर का नाम

Wed, 26 Nov 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 26 Nov 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Neither knew nor recognized... the doctor's name was put in the hospital registration
कुशीनगर। सीएमओ की क्रॉस चेकिंग में छह निजी अस्पतालों के रजिस्ट्रेशन के लिए किए गए आवेदन में फर्जीवाड़ा सामने आया है। अस्पताल संचालकों द्वारा ऑनलाइन किए गए आवेदन को निरस्त कर दिया गया है। आवेदन में डॉक्टर के दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर सीएमओ ने फोन किया तो उनके नाम पर किए गए आवेदन की जानकारी ही चिकित्सक को नहीं थी। वहीं वह अस्पताल संचालक को जानते भी नहीं हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा 150 निजी अस्पतालों की ओर से किए गए आवेदन के दस्तावेज में गड़बड़ी मिलने पर निरस्त कर नोटिस जारी किया गया है, लेकिन अभी तक किसी निजी अस्पताल संचालक की ओर से कागजों में सुधार कर आवेदन दोबारा नहीं किया गया है। डीएचएस की बैठक में डीएम से इस पर चर्चा कर आगे की कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन

अवैध तरीके से संचालित निजी अस्पतालों पर शिकंजा कसने के लिए शासन की ओर से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। पहले बिना डॉक्टर से बात किए और अस्पताल देखे आवेदन के आधार पर रजिस्ट्रेशन कर दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में इलाज के दौरान मरीजों की मौत होने और जांच में जिस डॉक्टर के नाम रजिस्ट्रेशन होता था उसको पता नहीं होने के कई मामले सामने आए।
इसके बाद निजी अस्पतालों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम को अस्पताल में जाना है, यहां काम करने वाले स्टाफ, व्यवस्था के अलावा जिस डॉक्टर के नाम से रजिस्ट्रेशन हो रहा है, उससे संपर्क कर उसकी सहमति पत्र लेना हैं। बावजूद स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों की लापरवाही सामने आई है। रजिस्ट्रेशन के लिए किए गए ऑनलाइन आवेदन की जांच में नोडल अफसरों और बाबू को सब कुछ ठीक मिला था। संदेह होने पर सीएमओ ने ऑनलाइन आवेदन वाली सूची में दर्ज डॉक्टरों के नंबर पर फोन पर क्रॉस चेक किया तो पता चला कि छह डॉक्टरों ने आवेदन के लिए डिग्री देने तो दूर अस्पताल संचालक का नाम भी नहीं जानते थे।
इसमें रामकोला, खड्डा, पडरौना, तमकुहीराज, कसया और दुदही ब्लॉक के बिना डॉक्टर की जानकारी की डिग्री लगाकर आवेदन किए थे। सीएमओ की ओर से 150 निजी अस्पतालों के संचालकों को अंतिम नोटिस दिया गया है। इसमें कहा गया है कि रजिस्ट्रेशन के लिए किए गए आवेदन में जो भी कमियां है उसे ठीक कर दोबारा आवेदन करें।

नोटिस जारी होने के 15 दिन बाद भी ऐसे अस्पताल संचालकों ने कमियों को ठीक कर दोबारा आवेदन नहीं किया है। सीएमओ ने बाबू और नोडल अफसरों का सख्त निर्देश दिया है कि जांच में किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरती जाए,ऐसा होने पर विभागीय जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed