फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Negligence in the protection of planted plants will not be tolerated.

Kushinagar News: रोपित पौधों की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Tue, 28 Oct 2025 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 28 Oct 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Negligence in the protection of planted plants will not be tolerated.
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की संयुक्त समीक्षा बैठक हुई। इसमें वृक्षारोपण अभियान में रोपित पौधों का जियो-टैगिंग कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश देते हुए सीडीओ ने चेताया कि रोपित पौधों की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं है।
विज्ञापन

डीएफओ वरूण सिंह ने बताया कि 2025 के वृक्षारोपण अभियान में जिले में कुल 39,72,500 पौधे रोपित किए गए हैं। इसमें से गृह विभाग, राजस्व, ऊर्जा, नगर विकास, कृषि, लोक निर्माण, माध्यमिक शिक्षा, पंचायती राज आदि लगभग 13 विभागों की तरफ से रोपित पौधों का जियो-टैगिंग कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है। इस पर सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने संबंधित विभागों को पौधों का जियो-टैगिंग कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने जीओ टैगिंग होने से पौधरोपण की निगरानी हो सकेगी।
विज्ञापन

उन्होंने चेताया कि लगाए गए पौधों की देखभाल, सुरक्षा और जीवितता दर में किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। सडीओ ने कहा कि गंगा ग्राम सेना समिति का गठन, वेटलैण्ड (आर्द्रभूमि) का चिन्हांकन, ग्रीन चौपाल के नियमित संचालन और जैव विविधता समिति के गठन गंभीरता से हो। इन समितियों के सक्रिय होने पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी। इस दौरान डीसी मनरेगा राकेश कुमार, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed