फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   neet today

Kushinagar News: चार केंद्रों पर आज होगी नीट

Sun, 07 May 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 07 May 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
neet today
परीक्षा केंद्र पर सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगा परीक्षार्थियों का प्रवेश
विज्ञापन

दोपहर दो बजे से शुरू होगी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की देखरेख में रविवार को नीट होगी। इसके लिए जिले में कुल चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 2,800 परीक्षार्थी शामिल होंगे। दोपहर दो बजे से शुरू होने वाली इस परीक्षा में केंद्र पर परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद उनके सभी प्रपत्रों की जांच कर परीक्षा कक्ष में भेजा जाएगा।
परीक्षा के सिटी कोऑर्डिनेटर राहुल तिवारी ने बताया कि नीट के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से कुशीनगर जिले में गीता इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल पडरौना, मैप पब्लिक स्कूल हाटा, नवजीवन मिशन स्कूल कसया और पीजी सीनियर सेकेंड्री स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर कुल 2,800 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि रविवार को दोपहर दो बजे से 5:20 बजे तक नीट होनी है। इसमें शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 11 बजे से प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद परीक्षा से संबंधित परीक्षार्थियों के सभी प्रपत्रों की जांच की जाएगी। उसके बाद संंबंधित परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए सभी तरह की सावधानी बरती जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा होनी है। परीक्षा के दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति का केंद्र पर प्रवेश वर्जित रहेगा। केंद्रों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed