{"_id":"5d8fa1ca8ebc3e0131499342","slug":"ndrf-arrived-in-kushinagar-kushinagar-news-gkp323429918","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर पहुंचीं एनडीआरएफ की तीन टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर पहुंचीं एनडीआरएफ की तीन टीमें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर पहुंचीं एनडीआरएफ की तीन टीमें
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। गंडक नदी की कटान को देखते हुए जिला प्रशासन की डिमांड पर एनडीआरएफ की तीन टीमें कुशीनगर पहुंच गई हैं। इन टीमों को लक्ष्मीपुर गांव तथा तमकुहीराज तहसील मुख्यालय पर रखा गया है। एननडीआरएफ टीम के डिप्टी कमांडेंट पीएल शर्मा की तरफ से तैयारियों को लेकर जानकारी दी गई है।
प्रशासन व एनडीआरफ की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 11 वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की तीन टीमें 12 नावों और 80 बचाव कर्मियों के साथ पहुंची है। टीमों के साथ छह गोताखोर, चार पैरामेडिक्स टेक्निशियन, डीप डाइविंग सेट, लाइफ ब्वॉय, लाइफ जैकेट और अन्य बचाव उपकरण मौजूद है। लक्ष्मीपुर गांव के सामने बांध के टूटने के कारण लक्ष्मीपुर, बहरा टोला, लक्ष्मीपुर डीह, मडवाड़ीह नारायणपुर, शेषनाथ का डोला, विष्णुपुरा और आसपास के गांवों में बहुत ज्यादा पानी भरने से हजारों की आबादी प्रभावित होगी। इस ऑपरेशन के दौरान टीमों का संचालन निरीक्षक डीपी चंद्रा, निरीक्षक आलोक कुमार और उपनिरीक्षक विक्रम सिंह कर रहे हैं। एनडीआरएफ 24 घंटे बांध के कटान पर नजर बनाए हुए है।