{"_id":"64f383fa9cc1784886099264","slug":"ncc-camp-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-3990-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सेना में भर्ती होने की बारीकियों से रूबरू हुए एनसीसी कैडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सेना में भर्ती होने की बारीकियों से रूबरू हुए एनसीसी कैडेट
Sun, 03 Sep 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 03 Sep 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर के स्टेडियम पर फायरिंग करतीं गर्ल्स कैडेट्स।संवाद
फोटो है।
बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में चल रहे 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का सातवां दिन
गर्ल्स कैडेट्स ने काॅलेज स्टेडियम में की फायरिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में चल रहे एनसीसी के 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-164) के सातवें दिन शनिवार को सेना में भर्ती होने संबंधी बारीकियां साझा की गईं। एनसीसी से सेना भर्ती में मिलने वाले फायदे को बताया गया। इसके अलावा कैडेट्स को संविधान से मिले मौलिक अधिकार व कर्तव्य की जानकारी दी गई। वहीं, उन्हें लैंडमार्क के तरीके सहित अन्य गुर सिखाए गए। फायरिंग का प्रशिक्षण गर्ल्स कैडेट्स को दिया गया।
प्रशिक्षण शिविर में 50 यूपी बटालियन एनसीसी पडरौना के कमांडिंग ऑफिसर जयंत चटोपाध्याय ने कैडेट्स को प्रशिक्षण शिविर में दिए गए टिप्स और ज्ञान के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने उनसे फीडबैक भी लिया। शेष बचे दिनों में कैडेट्स को और कौन-कौन सी विशेष जानकारी व प्रशिक्षण दिया जाएगा, उससे अवगत कराया।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी/सेवानिवृत्त विंग कमांडर आलोक सक्सेना ने सेना में भर्ती होने संबंधी नई बारीकियां कैडेट्स के बीच साझा कीं। उन्होंने कहा कि सेना यानी अग्निवीर के लिए भर्ती होने में एनसीसी का सी सर्टिफिकेट काफी मददगार साबित होता है। उन्होंने एनसीसी से होने वाले अन्य फायदों को भी बताया।
विज्ञापन
इसके अलावा कैडेट्स को सूबेदार प्रशांत सिंह ने देश के संविधान में वर्णित मौलिक अधिकार व कर्तव्य के बारे में विशेष जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अधिकार के साथ कर्तव्य भी है। बिना कर्तव्य के अधिकार का कोई मतलब नहीं होता है। इनका आपस में गहरा संबंध है। अलग-अलग करने व समझने में इनका दुरुपयोग होने की आशंका बनी रहती है।
वहीं, प्रशिक्षण शिविर में हवलदार सतवीर ने कैडेट्स को लैंडमार्क यानी भूमि का चिह्नीकरण करने की विधियों को बताया। इस दौरान लेफ्टिनेंट डाॅ. उमाशंकर त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट वेद प्रकाश मिश्र, लेफ्टिनेंट वेद पाल, लेफ्टिनेंट के एन मिश्र, सुरेश कुमार, लखविंदर सिंह, हवलदार हरप्रीत सिंह, सूर्य कुंवर, राजकुमार, दीपक, छम, कुलदीप आदि मौजूद थे।