फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   NCC cadets learned tips to prevent disaster

Kushinagar News: एनसीसी कैडेट्स ने आपदा से बचाव के सीखे गुर

Thu, 16 May 2024 05:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 16 May 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
NCC cadets learned tips to prevent disaster
कसया। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सखवनिया में यूपी 50 बटालियन की ओर से चल रहे संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन लेफ्टिनेंट बृजेश कुमार सिंह ने प्राकृतिक आपदा के बारे में कैडेट्स को विस्तार से बताया। एनसीसी कैडेट्स प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़, आग लगना, सूखे की जानकारी ली और इससे बचाव के तरीके सीखे।
विज्ञापन

आपदा में फंसे फंसे लोगों के बचाव का प्रशिक्षण दिया गया। पीआई स्टॉफ ने फिजिकल ट्रेनिंग, ड्रिल, मैप रीडिंग व कंपास के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। इस दौरान कैंप कमांडेंट कर्नल जयंत चट्टोपाध्याय,डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल वानामाला कृष्णा, रिसालदार मेजर हरपाल सिंह,सूबेदार संजय कुमार हुड्डा,नायब सूबेदार त्रिलोक सिंह,हवलदार राजकुमार श्रेष्ठ, कुलदीप सिंह,दीपक कुमार श्रेष्ठ, छब्ब बहादुर थापा,जगत सिंह, भुवन चंद्र गौला, थिनलेस दुर्जे, सर्वजीत सिंह व एनसीसी सहयोगी अधिकारी एएनओ लेफ्टिनेंट वेदप्रकाश मिश्रा, राजीव यादव, बृजेश कुमार सिंह, नंदलाल पाल,थर्ड ऑफिसर मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

0
ये बोले कैडेट
प्राकृतिक आपदा आने पर एनसीसी के जवानों को उनको किस तरह से बचाना चाहिए और उनके खाने पीने का किस तरह व्यवस्था करना चाहिए। आपदा के समय किस प्रकार अपने को सेफ रहते हुए लोगों को बचाना है, इसकी जानकारी मिली। -नंदनी पटेल
विज्ञापन
विज्ञापन

-
किसी भी तरह की प्राकृतिक आपदा किस तरह से आती है। उनसे निपटने के क्या-क्या उपाय है। उस समय लोगों को किस तरह से मदद करनी चाहिए। इन सबकी शिविर में विस्तार से जानकारी दी जा रहीं है। यह प्रशिक्षण काफी उपयोगी है। -कुंदन यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed