{"_id":"664a6961fe55b9b5e900ad85","slug":"ncc-cadets-learned-fire-prevention-tips-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-117048-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एनसीसी कैडेट्स ने आग से बचाव के सीखे गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एनसीसी कैडेट्स ने आग से बचाव के सीखे गुर
Mon, 20 May 2024 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 20 May 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
एनसीसी शिविर में आग को बुझाने के बारे में बताती फायर ब्रिगेड की टीम।
कसया। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सखवनिया के परिसर में यूपी 50 बटालियन एनसीसी के प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को आग से बचाव के गुर सिखाए गए। शिविर के सातवें दिन फायर यूनिट रविंद्र नगर के अग्निशमन अधिकारी सुरेंद्र कुमार शर्मा व उनकी टीम ने आग लगने के कारण व आग लगने पर क्या करें और क्या नहीं करें इस विषय पर विस्तार से बताया। पीआई स्टॉफ ने शस्त्र के बारे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कैडेट्स को जानकारी दी। खेल-कूद प्रतियोगिता कराई गई। कबड्डी में 49 यूपी एनसीसी बटालियन देवरिया के बालक वर्ग व 50 यूपी एनसीसी बटालियन पडरौना के बीडीसी कॉलेज कुशीनगर के बालिका वर्ग विजेता घोषित हुई। दौड़ में 50 यूपी एनसीसी बटालियन के कप्तानगंज इंटर कॉलेज के बालक व बालिका वर्ग दोनों विजेता घोषित हुए। इस दौरान कैंप कमांडेंट कर्नल जयंत चट्टोपाध्याय, डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल वानामाला कृष्णा, रिसालदार मेजर हरपाल सिंह, सूबेदार संजय कुमार हुड्डा, नायब सूबेदार त्रिलोक सिंह, हवलदार राजकुमार श्रेष्ठ, कुलदीप सिंह, दीपक कुमार श्रेष्ठ, छब्ब बहादुर थापा आदि मौजूद रहे।
-
बोले कैडेट्स
शिविर में आग लगने व उससे बचाव के गुर सिखाएं गए जो जीवन में काफी उपयोगी साबित होगी। घर में रहने वाली महिलाओं को जागरूक कर घरों में आग लगने की संख्या में कमी लाई जाएगी। -नेहा कुमार गोड़, कैडेट
-
शिविर में सेना में काम आने वाले शस्त्रों की सुरक्षा सहित विस्तृत जानकारी मिली। जो सेना में भर्ती होने पर काम आएगी। -अब्दुल कय्यूम, एनसीसी कैडेट
विज्ञापन
-
बोले कैडेट्स
शिविर में आग लगने व उससे बचाव के गुर सिखाएं गए जो जीवन में काफी उपयोगी साबित होगी। घर में रहने वाली महिलाओं को जागरूक कर घरों में आग लगने की संख्या में कमी लाई जाएगी। -नेहा कुमार गोड़, कैडेट
विज्ञापन
-
शिविर में सेना में काम आने वाले शस्त्रों की सुरक्षा सहित विस्तृत जानकारी मिली। जो सेना में भर्ती होने पर काम आएगी। -अब्दुल कय्यूम, एनसीसी कैडेट