फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Navodaya entrance exam preparation completed today, strategy made

Kushinagar News: नवोदय प्रवेश परीक्षा आज तैयारी पूरी, बनी रणनीति

Sat, 18 Jan 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 18 Jan 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Navodaya entrance exam preparation completed today, strategy made
पडरौना। नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई। शनिवार को सुबह साढ़े दस बजे से परीक्षा शुरू होगी। इस परीक्षा में 80 सीट के सापेक्ष 5986 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

इसके लिए जिले में कुल 14 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। शुक्रवार को शहर के उदित नारायण इंटर कॉलेज में बैठक कर परीक्षा को शुचितापूर्ण कराने के लिए सभी को निर्देश दिए गए। प्रधानाचार्य अरविंद सिंह ने कहा कि नवोदय प्रवेश परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू होगी।
विज्ञापन

यह परीक्षा तीन घंटे चलेगी। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों को प्रवेश परीक्षा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी देकर प्राप्त गाइड लाइन का परीक्षा के दौरान पालन करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उप प्रधानाचार्य अजय कुमार सिंह, राजीव यादव, रमेश कुमार, अभिषेक भारती, अंकित मिश्र, शंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed