{"_id":"69bda84907b6601a4305192f","slug":"navasamvatsar-is-the-symbol-of-natures-reawakening-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-156685-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: प्रकृति के नवजागरण का प्रतीक है नवसंवत्सर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: प्रकृति के नवजागरण का प्रतीक है नवसंवत्सर
Sat, 21 Mar 2026 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
कसया। नगर के एक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से हिंदू नव वर्ष (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) के मौके पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें संवत्सर 2083 के महत्व, भारतीय परंपरा और सांस्कृतिक मूल्यों पर चर्चा की गई।
मुख्य वक्ता सह विभाग संघचालक डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कह कि हिंदू नव वर्ष 19 मार्च से शुरू हो गया है। इसी दिन से वासंतिक नवरात्र और नव संवत्सर का शुभारंभ होता है। विक्रम संवत 2083 में इस बार 13 माह का होगा, जिसमें एक अधिक मास भी शामिल है। उन्होंने कहा कि हिंदू नव वर्ष प्रकृति के नवजागरण का प्रतीक है। बसंत ऋतु के आगमन के साथ चारों ओर हरियाली और फूलों की सुगंध वातावरण को जीवंत बना देती है। यह समय नई ऊर्जा, उमंग और सकारात्मक बदलाव का संदेश देता है।
इस दौरान जिला कार्यवाह देवेंद्र सिंह, पयोदकांत मिश्र, नगर प्रचारक आलोक, अमीय गुप्त, सुरेश गुप्त, रविंद्र, संजीव सिंह, धर्मेंद्र मिश्र, करुणा निधान मिश्र, बलिराम, अष्टभुजा, अनमोल, संटू शर्मा, रजनीश श्रीवास्तव, दिनेश जायसवाल, राजेश वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद