{"_id":"6607199a1cb46eea3f0de7f7","slug":"names-of-ro-and-blo-will-be-mentioned-on-the-booths-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-114752-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बूथों पर अंकित होगा आरओ और बीएलओ का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बूथों पर अंकित होगा आरओ और बीएलओ का नाम
Sat, 30 Mar 2024 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
कसया। लोकसभा चुनाव को देखते हुए शुक्रवार को प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण किया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बूथ का विवरण लिखवाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बूथ संख्या, विधानसभा नंबर, आरओ और बीएलओ का नाम और उनका मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से लिखा जाएगा।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन और एएसपी (दक्षिणी) अभिनव त्यागी क्षेत्र के खोराबर, नरायनपुर, रामबर चरगहां और भलुही मदारी पट्टी स्थित प्राथमिक विद्यालयों में बने बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में बूथों पर मतदान कक्ष, लाइन लगाने की व्यवस्था, भीड़ नियंत्रित करने के लिए बाउंड्री, पानी, बिजली, रैंप, शौचालय आदि का निरीक्षण कर वहां बूथ का विवरण लिखवाने के लिए निर्देशित किया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि बूथों पर लिखे जाने वाले विवरण में बूथ संख्या, विधानसभा नंबर, आरओ और बीएलओ का नाम और उनका मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से लिखवाएं। इस दौरान सीओ कुंदन सिंह, नायब तहसीलदार शैलेश सिंह, कसया एसएचओ गिरिजेश उपाध्याय, लेखपाल ब्रिजेश मणि त्रिपाठी, शमशेर आदि मौजूद रहे।
निरीक्षण में पेयजल और शौचालय मिला बदहाल, जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिलनगर। लोकसभा चुनाव को बेहतर तरीके से संपन्न कराने के लिए तहसीलदार ने शुक्रवार को कस्बे के बूथों का निरीक्षण किया। पेयजल व्यवस्था और शौचालय बदहाल मिलने पर नाराजगी जताते हुए उसे सही कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
तमकुहीराज तहसीलदार चंदन शर्मा शुक्रवार को नगर पंचायत स्थित कई बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जूनियर हाईस्कूल में बने मतदान केंद्र पर पानी और शौचालय की व्यवस्था खराब देख नाराजगी जताई। उन्होंने बीडीओ और अधिशासी अधिकारी से दूरभाष पर बातकर पेजयल और शौचालय को तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया। इस दौरान नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा, लेखपाल राणाप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।