फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Names of 10 thousand people paying GST will be removed from their ration cards.

Kushinagar News: जीएसटी देने वाले 10 हजार लोगों का राशन कार्ड से कटेगा नाम

Wed, 07 Aug 2024 04:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 07 Aug 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Names of 10 thousand people paying GST will be removed from their ration cards.
पडरौना। जीएसटी देने वाले दस हजार लोगों का नाम राशन कार्ड से कटेगा। शासन से जिला पूर्ति कार्यालय को भेजी गई सूची में इसका खुलासा हुआ है। सभी ब्लॉकों पर यह सूची भेज दी गई है। बीडीओ जांच कर इसकी रिपोर्ट देंगे। जांच में तेजी लाने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी बीडीओ को पत्र लिखा है। हालांकि अभी किसी ब्लॉक से रिपोर्ट नहीं आई है। इसके अलावा निराश्रित पेंशन लेने वाली करीब तीन हजार महिलाएं राशन लेने से वंचित हो सकती हैं।
विज्ञापन

राशन लेने में होने वाले गड़बड़झाला पर रोक लगाने के लिए शासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अपात्र लोग अब कागजों में हेराफेरी कर राशन नहीं ले सकते हैं। जिले के करीब दस हजार ऐसे राशन लेने वाले लोग हैं जो जीएसटी देते हैं और उनके नाम पर प्रति महीने राशन भी उठ रहा है। शासन से जिला पूर्ति कार्यालय को भेजी गई सूची में यह बात सामने आई है। जिला पूर्ति अधिकारी ने अलग-अलग ब्लॉकों की सूची बीडीओ को भेजी है। बीडीओ इसकी जांच घर-घर जाकर करेंगे। अगर किसी को आपत्ति होगी तो उसकी भी बात सुनी जाएगी और साक्ष्य लिया जाएगा। हालांकि एक माह बाद भी किसी ब्लॉक से जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है।
विज्ञापन

केवाईसी कराने के दौरान अपात्र पकड़ में आ रहे हैं। इसकी रिपोर्ट कोटेदार क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी को भेज रहे हैं। केवाईसी अपडेट कराने के दौरान अंगूठा लगाते ही मशीन पूरा ब्योरा बता दे रही है। जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि जीएसटी दाखिल करने वाले करीब दस हजार लोग हैं। इनका नाम राशन कार्ड से काटा जाएगा। जांच कर बीडीओ को इसकी रिपोर्ट देनी है। निराश्रित पेंशन लेने वाले भी राशन से वंचित होंगे। ऐसी तीन हजार महिलाओं को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed