फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Name entered in 'new fallow land' records through document tampering; FIR registered against 40 individuals.

Kushinagar News: अभिलेखों में हेराफेरी कर नवीन परती पर दर्ज कराया नाम, 40 पर प्राथमिकी

Tue, 21 Jul 2026 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Name entered in 'new fallow land' records through document tampering; FIR registered against 40 individuals.
दुदही। तमकुहीराज तहसील की दुदही नगर पंचायत की नवीन परती जमीन राजस्व अभिलेखों में फर्जीवाड़ा कर जालसाजों ने अपने नाम दर्ज करा लिया है। तहसील कर्मचारियों की मिलीभगत से फर्जीवाड़ा किया गया है। डीएम की ओर से कराई गई जांच के बाद 40 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रशासन की ओर से जांच जारी है।
विज्ञापन

विशुनपुरा थाना क्षेत्र की दुदही पंचायत में शामिल ग्राम बड़हरा बुजुर्ग, धोकारहा, रामपुर बरहन और पडरौन मडुरही की करोड़ों रुपये की सैकड़ों एकड़ भूमि का फर्जीवड़े किया गया है। इसमें तहसील के रजिस्ट्रार कानून कार्यालय में तैनात कर्मचारी और प्राइवेट मुंशियों की मिलीभगत उजागर हो रही है। बताया जाता है कि आकार पत्र -45 में मालिकाना रजिस्टर में नवीन परती पर जालसाजों ने नाम दर्ज करा लिया। बिना विधिक प्रक्रिया पूरी किए ही आबादी की भूमि पर भूमिधरी की तरह नाम दर्ज करने के खेल में तहसील प्रशासन के कर्मचारियों की संलिप्तता की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से कराई गई जांच में पता चला है कि ग्रामसभा बांसगांव के आंशिक भाग नगर पंचायत दुदही में शामिल आराजी संख्या 401/0308 हेक्टेयर जमीन नवीन परती के रूप में अभिलेखों में दर्ज हैं। इस पर फर्जी परवाना और फर्जी आदेशों के आधार पर राजस्व अभिलेख में नाम दर्ज किया गया है। तमकुहीराज के तहसीलदार महेश कुमार की तहरीर पर अशरफ, मुर्तुजा, शांति, इंद्रकिशोर, झगरू, लीलावती, सुनीता, मदेसर, राजकुमार, इंफारमेशन सेंटर संचालक टीपू और 30 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों का नाम राजस्व अभिलेख में दर्ज कराया गया है। प्रशासन की ओर से अभी जांच चल रही है। तमकुहीराज सीओ जयंत कुमार यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस विवेचना करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
-अफसरों के हस्ताक्षर बनाकर परवाना जारी कर नवीन परती की जमीन पर राजस्व अभिलेख में कुछ लोगों के नाम जालसाजों ने दर्ज करा दिया है। शिकायत मिलने पर तमकुहीराज एसडीएम से जांच कराई गई। जांच में शिकायत सही मिली और साक्ष्य भी। इस आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रशासनिक स्तर पर इसकी जांच अभी चल रही है। इस फर्जीवाड़े में शामिल तहसील से जुड़े कर्मचारियों के बारे में जांच की जा रही है। -महेंद्र सिंह तंवर, डीएम कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed