{"_id":"6674bcbbb6623cc3460629c6","slug":"namaz-on-government-landinspector-inspector-and-constable-line-present-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-118529-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सरकारी जमीन पर नमाज...इंस्पेक्टर, दरोगा और सिपाही लाइनहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सरकारी जमीन पर नमाज...इंस्पेक्टर, दरोगा और सिपाही लाइनहाजिर
Fri, 21 Jun 2024 05:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 21 Jun 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद सरकारी जमीन पर बकरीद की नमाज अदा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी ने बृहस्पतिवार को इंस्पेक्टर, हलका दरोगा और एक सिपाही को लाइनहाजिर कर दिया। इसके अलावा विवादित स्थल पर नमाज अदा करने वाले पांच लोगों सहित 11 लोगों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
खड्डा थाना क्षेत्र का तुर्कहा गांव में गाटा संख्या 945 राजस्व अभिलेख में सरकारी भूमि दर्ज है। आरोप है कि गांव का एक पक्ष इस पर कब्जा करना चाहता है। इसके खिलाफ कुछ लोगों ने डीएम, एसडीएम से शिकायत की थी। तब तहसीलदार ने पुलिस व कानूनगो को सरकारी जमीन सुरक्षित करने का आदेश दिया था। इसके बावजूद दूसरे पक्ष ने उस जमीन का उपयोग ईदगाह के रूप में करने की कोशिश की। तब पुलिस ने दोनों पक्षों को 9 अप्रैल 2024 को थाने पर बुलाकर लिखित समझौता कराया कि सरकारी जमीन पर दोनोंं पक्ष कोई नया कार्य नहीं करेंगे। इस समझौते पर प्रधान पति और दोनों पक्ष के लोगों ने हस्ताक्षर किए। इस जमीन पर सार्वजनिक विवाह भवन बनाने के लिए गांव वाले राजी हुए, ताकि दोनों पक्ष के लोगों को लाभ मिले। बावजूद इसके, बकरीद पर हलका दरोगा ओमप्रकाश यादव और सिपाही मोहन सिंह की मौजूदगी में नमाज अदा की गई।
इस पर दूसरे पक्ष ने इंस्पेक्टर से शिकायत की। पुलिस ने टालमटोल की तो गांव निवासी रामाश्रय गोंड व राधेश्याम ने 17 जून को मुख्यमंत्री पोर्टल और पुलिस के आला अफसरों से शिकायत कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी धवल जायसवाल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर नीरज राय, दरोगा ओमप्रकाश यादव, सिपाही मोहन सिंह को लाइनहाजिर कर दिया। इसके अलावा केदार यादव, प्रमोद यादव, नुरूद्दीन, जमालुद्दीन, मुस्तफा, अशरफ समेत 11 लोगों के खिलाफ सामाजिक सद्भावना बिगाड़ने, धार्मिक अपमान समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर शांति भंग में चालान किया है। एसडीएम कोर्ट के आदेश पर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
लापरवाही में इंस्पेक्टर, दरोगा और सिपाही को लाइनहाजिर कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। इसमें जो भी दोषी मिलेंगे उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। -धवल जायसवाल, एसपी