{"_id":"65f8977c69a979b45802345d","slug":"mutilated-body-of-youth-found-on-railway-track-kushinagar-news-c-205-1-ksh1007-114323-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रेलवे ट्रैक पर युवक की मिली क्षत-विक्षत लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रेलवे ट्रैक पर युवक की मिली क्षत-विक्षत लाश
Tue, 19 Mar 2024 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 19 Mar 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
कुबेरस्थान। कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर पड़री गांव के पास सोमवार की दोपहर ट्रैक पर युवक का शव मिला। घंटों बाद पहुंचे घर वालों ने शव की पहचान की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत को लेकर गांव में कई तरह की चर्चा है।
बताया जाता है कि विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बंगाली पट्टी गांव निवासी दीपक कुमार (23) सोमवार की सुबह टहलने निकले थे। कुबेरस्थान थाने क्षेत्र के पड़री गांव के पास कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग के खंभा नंबर 84 के पास रेलवे ट्रैक पर सोमवार को उनका शव मिला। सुनसान स्थान होने से गांव वालों ने शव को काफी देर बाद देखा और शोर मचाया। शोर सुनकर गांव वालों की भीड़ जुट गई। पुलिस के पहुंचने के काफी देर बाद घर वाले पहुंचे और शव की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सदर अभिषेक कुमार अजेय ने बताया कि कप्तानगंज-थावे रेलवे रूट पर एक युवक का शव मिला था। घर वालों ने बताया कि वह टहलने गया था और ट्रेन की चपेट में आ गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।