{"_id":"67a8f476ffa12356dc020e13","slug":"must-educate-children-educate-daughter-in-law-and-bring-them-into-politics-om-prakash-rajbhar-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-131793-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को जरूर पढ़ाएं, बहू-बेटी को पढ़ाकर राजनीति में लाएं : ओम प्रकाश राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को जरूर पढ़ाएं, बहू-बेटी को पढ़ाकर राजनीति में लाएं : ओम प्रकाश राजभर
Mon, 10 Feb 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। महिलाओं को राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हमारे संघर्षों के बाद 33 प्रतिशत महिला का आरक्षण मिला। आपकी बहू, आपकी बेटी अगर पढ़ लिख रही है तो उसे खूब पढ़ाओ। उसे राजनीति में लाओ। माइक पर बोलना सिखाओ जब आपकी बेटी सदन में बोलेगी तब जाकर लगेगा कि महाराज सुहेलदेव के वंश कोई बोल रहा है। उसकी बात देश ही नहीं पूरी दुनिया सुनेगी। यह बातें रविवार को बुद्धा पार्क में आयोजित महाराजा सुहेलदेव की 1016 वीं जयंती पर बतौर मुख्य अतिथि सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कही।
उन्होंने कहा कि बच्चों के शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बेटा पढ़ेगा तो एक परिवार सुधरेगा, बेटी पढ़ेगी तो दो परिवार सुधरेगा। अगर आपके पास पैसे नहीं हैं प्राइवेट स्कूल में नहीं पढ़ा सकते हैं तो सरकारी स्कूल में ही भेजें, लेकिन बच्चों को जरूर पढ़ाए। हमारी सरकार ने गरीब बच्चों के लिए नि:शुल्क शिक्षा की व्यवस्था की है। सरकारी स्कूल में पढ़कर भी आपके बच्चे अपने मुकाम को हासिल कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि जिसके परिवार में बेटा-बेटी हैं और स्कूल नहीं जाते हैं जो उसकी जानकारी हमें दें, हम ऐसे लोगों को जेल भेजवाएंगे। जैसे मोबाइल को अवश्य रिचार्ज कराते हो वैसे ही बच्चों को शिक्षा के लिए रिचार्ज करो। बच्चों को पढ़ाकर ही हम महाराज सुहेलदेव की सोच को साकार कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व व न्याय का संदेश देने वाले महात्मा बुद्ध के संदेश को अपना कर महाराजा सुहेलदेव ने विदेशी आक्रांता से देश की सुरक्षा की। उन्होंने कहा कि जब हमने पहली बार महाराजा सुहेलदेव महाराज के नाम पर पार्टी का नाम सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी रखा तो कुछ लोग हंसते थे। अब हम सबके संघर्षों से देबे-कुचले, गरीब लोगों की आवाज सरकार में रहते हुए हम उठाते हैं। इस अवसर पर सुरेंद्र राजभर, राकेश राजभर, मुरली मनोहर, डाॅ. अरविंद राजभर, पन्नेलाल राजभर, उमेश राजभर समेत हजारों कार्यकर्ता व लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
.....
बिना ब्याज दिलाया पांच लाख का ऋण, 2027 में मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचाएं
- ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि आज वह सरकार में मिनिस्टर हैं, आप लोगों को उम्मीद होगी कि आपका नेता सरकार में है तो आपके लिए क्या कर रहा है। उन्होंने बताया कि कैबिनेट में एक प्रस्ताव आया था कि उद्योगपतियाें को 500 करोड़ रुपया बिना ब्याज के ऋण दिया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि यदि 500 करोड़ रुपये बिना ब्याज के उद्योगपतियों को दिया जा सकता है तो हम जिस नौजवान को नौकरी नहीं दे सकते उसे रोजगार करने के लिए पांच लाख रुपया रोजगार के लिए दिया जाए और कैबिनेट से पास करा दिया। लगभग 15 लाख परिवार को आवास, शौचालय, मुफ्त शिक्षा देने जा रहे हैं। सर्वे शुरू हो चुका है। 15 फरवरी से काम शुरू हो जाएगा। गरीबों को छत मिलेगी। इस दौरान उन्होंने अपनी उपलब्धियों को गिनाते हुए 2027 में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की सरकार बनाकर ओपी राजभर को मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।