फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   murder by stangulation

गला दबाकर हुई थी बच्चे की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई पुष्टि

Thu, 01 Oct 2020 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
murder by stangulation
रामकोला थाना गेट पर भठही बुजुर्ग घुर छपरा गांव के लोगों ने सड़क जामकर बच्चे के हत्यारोपियों को जे - फोटो : KUSHINAGAR
गला दबाकर हुई थी बच्चे की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई पुष्टि
विज्ञापन

रामकोला/टेेकुआटार। थाना क्षेत्र के भठही बुजुर्ग गांव के विशुनपुरा टोला निवासी शारदा चौहान के छह वर्षीय पुत्र की हत्या के मामले में जांच के लिए डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिंक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर तफ्तीश की। दूसरी ओर शाम तक जब बच्चे का शव नहीं आया तो परिजन गांववालों के साथ फिर से रामकोला थाने पहुंच गए और हंगामा किया। सूचना पर एसडीएम कप्तानगंज देशदीपक सिंह और सीओ खड्डा शिवस्वरूप ने लोगों को समझाया। पोस्टमार्टम से शव आने के बाद परिजन उसे लेकर घर गए और अंतिम संस्कार किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की गला दबाकर हत्या की बात सामने आई है।
शारदा चौहान के छह वर्षीय बेटे अनिकेत का शव बुधवार की शाम को गांव के बगल में स्थित गन्ने के खेत में मिला था। परिजनों और गांवालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए प्रधानपति सहित तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। वे हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर देर रात तक रामकोला थाने में जमे रहे। कई बार सड़क भी जाम करने की कोशिश की थी। सीओ शिवस्वरूप ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया था और आरोपी प्रधानपति सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह घटनास्थल पर डॉग स्क्वाड व फारेंसिक टीम पहुंची तथा मामले की जांच शुरू की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने आरोपी प्रधानपति को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। एसओ केपी सिंह ने कहा कि पूछताछ के लिए प्रधानपति भगवंत राव को थाने बुलाया गया है। पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की पुष्टि गला दबाने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed