{"_id":"695ebb303cfd0c771409010e","slug":"municipal-workers-carrying-wood-for-a-bonfire-were-assaulted-protests-followed-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-152232-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अलाव के लिए लकड़ी ले जा रहे नगर पालिका कर्मियों से मारपीट, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अलाव के लिए लकड़ी ले जा रहे नगर पालिका कर्मियों से मारपीट, प्रदर्शन
Thu, 08 Jan 2026 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर नगर पालिका परिषद में रोष जताते कर्मचारी।स्रोत-सोशल मीडिया
कसया। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के पडरौना रोड पर सब्जी मंडी के समीप अलाव जलाने लिए लकड़ी लेकर जा रहे कर्मियों से कुछ लोगों ने जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली गलौज और मारपीट की। कर्मचारियों ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नगरपालिका कर्मचारी रूदल, उपेंद्र, रोहित ने एसओ कसया को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पडरौना रोड पर सब्जी मंडी के समीप अलाव जलाने लिए लकड़ी लेकर जा रहे थे कि एक व्यक्ति ने जाति सूचक कहकर गाली गलौज किया और मारपीट की। इस संबंध में एसओ कसया अभिनव मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
हमले से आक्रोशित नगरपालिका परिषद के कर्मचारियों ने बुधवार को कार्यालय परिसर में आवश्यक बैठक कर शासन और प्रशासन से सुरक्षा की मांग की।
बैठक में कहा गया कि आए दिन अतिक्रमण हटाने, अलाव जलाने, सरकारी कार्य में सहयोग का कार्य कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। इस कार्यों में कहीं-कहीं गाली-गलौज का सामना करना पड़ रहा है तो कहीं कर्मचारियों पर हमला कर दिया जा रहा है। जिससे कर्मचारी काफी भयभीत और आक्रोशित है। प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई न होने की दशा में कर्मचारियों में काफी आक्रोश व्याप्त है। अगर भविष्य में किसी भी कर्मचारी के साथ हमले या दुर्व्यवहार होते हैं तो कर्मचारी संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।