फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mukund case: Police considering the incident as a conspiracy, investigating the allegations

मुकुंद प्रकरण : घटना को साजिश मान रही पुलिस, आरोपों की कर रही जांच

Wed, 27 Aug 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 27 Aug 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Mukund case: Police considering the incident as a conspiracy, investigating the allegations
खड्डा। झोपड़ी में हाथ-पैर बंधाने के बाद मुंह में मुकुंद गिरी के कपड़ा ठूसा गया था। पुलिस की अभी तक की जांच में लगाया गया आरोप संदेह के घेरे में है। जमीन को लेकर उपजे परिवारिक विवाद से पुलिस इसे जोड़कर देख रही है, लेकिन घटना को प्रायोजित मान रही है। लगाए गए आरोप और मुकुंद के बयान के आधार पर पुलिस तथ्यों की जांच करने के साथ घटना की कड़ियों को जोड़ने और मामले को सुलझाने में जुटी है। मुकुंद के पिता ने इस पूरे घटना को बड़े बेटे को फंसाने के लिए गढ़ी गई झूठी कहानी पुलिस से बताया है। इससे घटना में नया मोड़ आ गया है।
विज्ञापन

खड्डा थाना क्षेत्र के सोहरौना गांव निवासी मुकुंद गिरी सोमवार की सुबह अपने पिता के ताला बंद झोपड़ी में बंधा पाया गया था। इलाज के बाद पुलिस को दिए तहरीर में उसने अपने बड़े भाई, भाभी, भतीजों पर आरोप लगाया था कि उक्त चारों लोग छत पर सोते समय मुंह पर नशीला कपड़ा डाल कर उठा ले गए थे, गन्ने में भी रखा था।
विज्ञापन

पुलिस सीसीटीवी सहित अन्य कई पहलुओं पर जांच कर रही है, जैसे दो दिन से बंधक बने मुकुंद ने शौच या लघुशंका नहीं किया था। हाथ पैर अगर 48 घंटे से बांधा गया था तो शरीर में सूजन क्यों नहीं आई थी, जिस छत से मुकुंद गायब हुआ पुलिस वहां कि स्थित भी देख रही है कि कैसे इतने ऊंचे छत से नीचे उतारकर लगभग डेढ़ किमी दूर ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस इस बात पर भी विचार कर रही है कि झोपड़ी के अंदर कोई कराह रहा है यह मुकुंद का दूसरे नंबर का बड़ा भाई व भाभी ही कैसे सुने और कोई और क्यों नहीं उसकी आवाज सुना। रात में सोते समय गायब होने के बाद दो दिन तक पुलिस को क्यों नहीं सूचना दिया गया है। पुलिस की जांच सभी बिन्दुओं पर चल रही है। फिलहाल अभी कोई अंतिम निष्कर्ष पर पुलिस नहीं पहुंच सकी है।

थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि मामले में कुछ नए तथ्य सामने आए हैं। इसके बाद मामले से जुड़े सभी तथ्यों व कड़ियों को जोड़ते हुए जांच की जा रही है, ताकि सही बात सामने आ सके पुलिस घटना के नजदीक पहुंच गई है, जल्द ही पर्दाफाश हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed