फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   mp vijay dubey inspected quarantine centre

सांसद ने जिला अस्पताल व क्वारंटीन सेंटर का लिया जायजा

Fri, 10 Apr 2020 10:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
mp vijay dubey inspected quarantine centre
जिला अस्पताल के वार्ड में निरीक्षण करते सांसद विजय कुमार दूबे । - फोटो : KUSHINAGAR
सांसद ने जिला अस्पताल व क्वारंटीन सेंटर का लिया जायजा
विज्ञापन

पडरौना। शुक्रवार को सांसद ने अचानक ही संयुक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान इमरजेंसी से लेकर वार्ड तक की व्यवस्था को देखा और सीएमएस को सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त रखने का निर्देश दिया। इसके बाद सांसद ने खड्डा क्षेत्र के एक क्वारंटीन सेंटर का भी निरीक्षण किया।
सुबह करीब 11 बजे जिला चिकित्सालय में पहुंचे सांसद ने विजय कुमार दूबे ने अस्पताल के कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। कई डॉक्टर व कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने पर गहरी नाराजगी जताई तथा सीएमएस डॉ. बजरंगी पांडेय और सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता से लापरवाह डॉक्टर व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। इस दौरान हियुवा के जिला संयोजक चंद्रप्रकाश चमन, जिला महामंत्री फूलबदन कुशवाहा समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार सांसद विजय कुमार दूबे ने शुक्रवार को खड्डा कस्बे के श्रीगांधी इंटरमीडिएट कालेज में बने क्वारंटीन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में ठहराये गये लोगों से बातचीत कर भोजन व जलपान आदि की जानकारी ली तथा सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा। इसके अलावा सांसद ने खड्डा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण करते हुए उपस्थिति पंजिका देखी। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. प्रभू कुमार से मास्क, सेनेटाइजर, दवा की उपलब्धता की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा नेता डा.निलेश मिश्र, हियुवा नेता अजय गोविंद राव शिशु, प्रधान संघ के तहसील अध्यक्ष संतोष तिवारी, प्रद्युम्न तिवारी, जिला पंचायत सदस्य संदीप श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, संतोष वर्मा, निखिल उपाध्याय, आनंद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

सांसद की पत्नी ने दी राहत सामग्री
कसया तहसील में बने जिला स्तरीय कोरोना आपदा राहत केंद्र में सांसद विजय कुमार दूबे की पत्नी व पूर्व ब्लाक प्रमुख रंजना दूबे की तरफ से चावल,गेंहू, चीस्त्रत्त्नी, तेल आदि खाद्य सामग्री जमा कराई गई। केंद्र प्रभारी व कसया के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय ने सभी सामान अपनी देखरेख में केंद्र में जमा कराया। इस दौरान सांसद ने अब तक मिली राहत सामग्री की भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed