{"_id":"64a7081ee7ce4003a607fca7","slug":"mp-stopped-encroachment-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-1050-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सांसद ने अतिक्रमण से रोका, तहसील प्रशासन को निर्देश दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सांसद ने अतिक्रमण से रोका, तहसील प्रशासन को निर्देश दिए
Thu, 06 Jul 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 06 Jul 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्य़ूज एजेंसी
खड्डा। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधीछपरा गांव स्थित खाली जमीन के एक टुकड़े पर बगल के एक व्यक्ति की ओर से पक्का निर्माण कराकर कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी। इस पर गांववाले आक्रोशित हो गए। सूचना पर सांसद विजय कुमार दुबे पहुंचे। गांववालों से जानकारी ली। जमीन पर किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं हो, इसका ध्यान रखने का तहसील प्रशासन को निर्देश दिए।
सांसद बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार, राजस्व टीम तथा पुलिस के साथ बोधीछपरा गांव स्थित विवादित जमीन पर पहुंचे। वहां बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि यह जमीन सार्वजनिक है। इस जमीन के सटे एक व्यक्ति का घर है। उसने धीरे-धीरे खाली जमीन के कुछ हिस्से पर कब्जा कर लिया है। बाकी बची जमीन पर भी पक्का निर्माण कराकर कब्जा करना चाहता है। ईंट-बालू रखा है। इस पर सांसद ने नायब तहसीलदार रवि यादव से जमीन के विषय में जानकारी प्राप्त की और कहा कि उस पर किसी प्रकार का निर्माण नहीं होना चाहिए। तीन दिन के अंदर जमीन पर रखा सामान हटाकर खाली करा दिया जाए।
इस दौरान अजय गोविंद राव शिशु, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष संतोष तिवारी, पूर्व प्रमुख जिलाजीत यादव, प्रद्युम्न तिवारी, लोकनाथ साहनी, विश्वनाथ साहनी, बृजानंद साहनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार रवि यादव का कहना है कि जमीन कब्जा करने वाले व्यक्ति को तीन दिन का समय दिया गया है। जमीन पर रखा सामान हटाने के निर्देश दिए गए हैं।