फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   MP enumerated achievements in the workshop

Kushinagar News: कार्यशाला में सांसद ने गिनाईं उपलब्धियां

Thu, 26 Sep 2024 05:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 26 Sep 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
MP enumerated achievements in the workshop
सुकरौली। डुमरी मलांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यकर्ताओं की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें सांसद विजय कुमार दुबे ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को भाजपा का सदस्य बनाने की बात कही।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान सांसद ने लोगों की समस्याएं सुनी और निस्तारण के लिए संबंधित अफसरों को निर्देशित किया। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार गांव, गरीब, किसान, युवा समेत सभी वर्गों को ध्यान में रखकर योजनाओं का संचालन कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि योजनाओं का लाभ पाने वाले लोगों से संपर्क कर भाजपा की सदस्यता दिलाएं। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ज्ञान विक्रम सिंह ने की और संचालन कार्यक्रम संयोजक शैलेंद्र यादव ने किया। इस दौरान डॉ. रवीश सिंह, राजेश गुप्ता, वरुण जायसवाल, रामप्रवेश कश्यप, निखिल उपाध्याय, सुरेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed