फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   MP and MLA enumerated the achievements of the government in Sankalp Yatra

Kushinagar News: संकल्प यात्रा में सांसद और विधायक ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Thu, 11 Jan 2024 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 11 Jan 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
MP and MLA enumerated the achievements of the government in Sankalp Yatra
पडरौना। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले में जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रम हुए। सांसद और विधायकों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन

मथौली प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार को कस्बा के श्रीमती राधिका देवी इंटर काॅलेज परिसर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम हुआ। इसमें सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने लिए शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कुशीनगर का चहुंमुखी विकास हुआ है। कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, कृषि विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज समेत अन्य योजनाओं से प्रदेश के अग्रणी जिला के रूप में कुशीनगर स्थापित हुआ है। हाटा विधायक मोहन वर्मा, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौंड आदि ने संबोधित कर केंद्र और प्रदेश सरकार की तरफ से संचालित जन कल्याणकारी योजनाएं जैसे आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण, दीनदयाल अन्त्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना ग्रामीण, पीएम उज्ज्वला, पीएम विश्वकर्मा, पीएम किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम पोषण अभियान, हर घर नल-जल जीवन मिशन आदि योजनाओं की जानकारी दी। अंत में चेयरमैन नवरंग सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन रामदरश सिंह ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान हाटा एसडीएम हीरालाल, तहसीलदार धर्मवीर सिंह, धर्मपाल प्रसाद, ओंकार शर्मा, प्रिंस जायसवाल, संदीप कुमार सिंह, आकाश सिंह, नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत कार्यालय परिसर में बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें सांसद विजय कुमार दुबे, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह, रामगोपाल गुप्त, गुंजन मिश्रा, विनोद गुप्ता, विजय कन्नौजिया, सोनू खेतान आदि ने संबोधित कर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन प्रतिनिधि विजय खेतान व संचालन आनंद मिश्रा ने किया।
इस दौरान एसडीएम व्यास नारायण उमराव, अधिशासी अधिकारी योगेश प्रताप मिश्रा, आनंद रौनियार, विश्वजीत सिंह, शालू जायसवाल, रमेश मोदनवाल, सतीश यादव आदि मौजूद रहे।
कोटवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय बाजार में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम हुआ। इसमें खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने आवास के लाभार्थियों की चाभी और किसान सम्मान निधि एवं आयुष्मान भारत कार्ड प्रमाणपत्र, उज्ज्वला के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र दिया।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव, डाॅ. रामअधार राजभर, विजय लक्ष्मी मिश्रा, सुनील प्रजापति, बृजेश मिश्रा, हरगोविंद रौनियार, सूरज गोविंद राव, उदयभान गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed