फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mourning in Semra... silence is being broken by sobs

Kushinagar News: सेमरा में मातम... सिसकियों से टूट रहा सन्नाटा

Mon, 01 Sep 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 01 Sep 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Mourning in Semra... silence is being broken by sobs
उत्कर्ष के घर पहुंचे आरआरएस के प्रांत प्रचारक रमेश भाई। संवाद   
कुशीनगर। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सेमरा हर्दो गांव में उत्कर्ष सिंह की हत्या के बाद रविवार को सन्नाटा पसरा रहा। शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाने जब कोई आता तो रोते-बिलखते परिजनों की आवाज सन्नाटे को चीर रही थी।
विज्ञापन

उत्कर्ष के व्यवहार को याद कर हर कोई भावुक हो जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी दूसरे दिन यह पूरा मामला छाया रहा, जहां लोगों ने उत्कर्ष सिंह की निर्मम हत्या पर सवाल उठाया।लोगों द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर को फेसबुक मेटा द्वारा भी उक्त फोटो को धुंधला कर दिखाया जा रहा था।लोग मांग कर रहे हैं कि अगर आरोपियों और पुलिसकर्मियों का कॉल डिटेल निकलवा दिया जाए तो सारा खेल सामने आ जाएगा। इधर पुलिस जमीन को भी पहलू मानकर जांच कर रही है। कुशीनगर के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सेमरा हर्दो गांव में उत्कर्ष सिंह की हुई निर्मम हत्या के बाद पूरे गांव का माहौल गमगीन है। सोशल मीडिया पर जनप्रतिनिधियों से लेकर आम लोगों में उबाल है। उत्कर्ष के फोटो को लोग पोस्ट कर हत्यारों की निर्ममता और आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उत्कर्ष की हत्या गांव के ही सच्चिदानंद यादव और उसके साथियों ने धारदार हथियार से कर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने पिता की तहरीर पर छह नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रविवार को उत्कर्ष के घर राजनीतिक नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। कुशीनगर सांसद विजय दुबे, सदर विधायक मनीष जायसवाल, हाटा विधायक मोहन वर्मा, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह और खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय समेत कई जनप्रतिनिधि पहुंचे। आरआरएस के प्रांत प्रचारक रमेश भाई भी पहुंचे। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने भी शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। सभी ने परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed