फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mother's condition worsens due to shock after son's murder, admitted

Kushinagar News: बेटे की हत्या के बाद सदमे से बिगड़ी मां की हालत, भर्ती

Tue, 28 Nov 2023 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Mother's condition worsens due to shock after son's murder, admitted
पुत्र की हत्या किए जाने के बाद सदमे में पड़ी मां की चल रही इलाज।संवाद
- खड्डा थाना क्षेत्र के करदह गांव के किशोर की गला घोंटकर हुई थी हत्या
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। एक सप्ताह पहले खड्डा थाना क्षेत्र के करदह गांव के 13 वर्षीय सुरेश की गला घोंटकर हुई हत्या के बाद सदमे से उसकी मां की तबियत भी खराब हो गई है। उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। हालांकि, पुलिस हत्यारों को पकड़ नहीं पाई है।
मृतक सुरेश की मां को कुछ माह पहले किसी सांप ने काट लिया था, तभी से तबियत खराब चल रही थी। इसी बीच बेटे की हत्या ने उन्हें अंदर ही अंदर तोड़ दिया है। सोमवार की सुबह अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। परिजन तुर्कहां सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां हालत नाजुक देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सुरेश के बड़े भाई राकेश ने बताया कि मां बार-बार सुरेश को याद करके रो रही है। अचानक तबियत और बिगड़ गई है। फिलहाल हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले करदह गांव के बाबू टोला में सुरेश की हत्या कर पोखरे के किनारे एक पेड़ से साड़ी की किनारी का फंदा बनाकर लटका दिया गया था। अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर पुलिस हत्यारे की खोज में जुटी हुई है। मोबाइल फोन का लोकेशन, घटनास्थल के बगल के एक घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की छानबीन की गई। साथ ही सुरेश के साथ खेलने वाले किशोरों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed