{"_id":"64ecf2b43c7feb98dc098657","slug":"mother-son-body-brought-home-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-3751-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मां-बेटे का शव घर पहुंचा तो मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मां-बेटे का शव घर पहुंचा तो मची चीख-पुकार
Tue, 29 Aug 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
रविवार की शाम को पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा मां-बेटे का शव
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के मठिया नरईपुर गांव में रविवार की शाम करीब 6:30 बजे एक ट्रक की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को उन दोनों के शव घर लाए गए तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। देर शाम परिजनों ने दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया।
रविवार की शाम करीब 6:30 बजे कुबेरस्थान थानाक्षेत्र के सहजवलिया निवासी विवेक यादव (35) पत्नी ममता (32) और छह वर्षीय पुत्र मयंक को बाइक से लेकर गांव जा रहे थे। अभी वे मठिया नरईपुर गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे ट्रक को साइड देने के लिए बाइक को सड़क किनारे करने लगे। सड़क पर पानी भरा होने से उनकी बाइक फिसल गई। इससे पत्नी और पुत्र सड़क की तरफ से गिरकर ट्रक की चपेट में आ गए थे। इससे इन दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। विवेक दूसरी तरफ गिरे, इससे उन्हें हल्की चोट लगी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार की शाम मां-बेटे के शव घर लाए गए तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। देर शाम परिजनों ने दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
कुबेरस्थान एसओ पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतक महिला के पति की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। ट्रक पुलिस के कब्जे में है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।