फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mother Kankali fulfills the wishes of her devotees; a fair is held during Navratri.

Kushinagar News: भक्तों की मुरादें पूरी करती हैं मां कंकाली, नवरात्र में लगता है मेला

Sat, 21 Mar 2026 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 21 Mar 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Mother Kankali fulfills the wishes of her devotees; a fair is held during Navratri.
उजारनाथ। पटहेरिया-तुर्कपट्टी मार्ग स्थित सेंदुरिया बुजुर्ग गांव में मां कंकाली देवी स्थल है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों की मां मुरादें पूरी करती हैं। यहां बहुत पुराना मंदिर है। इसमें मां दुर्गा के भक्त रहसू, शंकर-पार्वती ,बाघ की दंवरी और हनुमान की प्रतिमाएं हैं।
विज्ञापन

यह स्थल पुरातत्व विभाग ने संरक्षित किया है। यहां कई कुएं इसकी प्राचीनता को बताते हैं। यहां की मान्यता है कि सच्चे मन से जो भी मन्नतें मांगी जाती है। वह पूरी होती है। चैत्र नवरात्र में यहां मेला लगता है,जिसमें हजारों की संख्या में लोग पहुंचकर मां का दर्शन करते हैं और सुख समृद्धि की कामना करते हैं। मंदिर में स्थापित प्रतिमाओं को लेकर नथुनी यादव, विभूति गुप्ता, बिजली यादव, गुलाब साधु, हरिहर साधु, जंत्री प्रसाद, बच्चन कुशवाहा ने बताया कि यहां राजा मदन सिंह रहते थे।
विज्ञापन

मंदिर में पूजा अर्चना करने वाले गुलाब,जर्मन ,हरिहर व रमाशंकर बताते हैं यहां मां दुर्गा मंदिर के अलावा टीला व कुएं हैं। उनका कहना है कि पुरातत्व विभाग टीले की खोदाई कराई तो पुरातन इतिहास से जुड़े कई साक्ष्य मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed